• Latest
  • Trending
Tax evasion on rental income will be difficult

किराए की आय पर कर चोरी होगी मुश्किल

August 2, 2024
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Saturday, August 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

किराए की आय पर कर चोरी होगी मुश्किल

- ऐसी कमाई को आवास-संपत्ति से हुई आय श्रेणी में ही दिखाना पड़ेगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 2, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
Tax evasion on rental income will be difficult
संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। किराए से होने वाली आय पर कर चोरी को रोकने के लिए बजट में नियम बदले गए हैं। इसके तहत मकान मालिक किराये से हुई आय को व्यवसाय से हुई आमदनी के रूप में नहीं दिखा सकेंगे। इसे अब गृह संपत्ति से हुई आय (रेंटल इनकम) के तौर पर ही दिखाना होगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए आयकर अधिनियम में बदलाव किया जाएगा।

नए नियम 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे
नए नियम 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। वर्तमान में कुछ करदाता अपनी किराए की आमदनी को गलत आय श्रेणी में दिखा देते हैं और उससे उनका काफी कर बच जाता है।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

कुल कमाई की पांच श्रेणियां
मौजूदा आयकर कानून के मुताबिक, एक करदाता ने एक वित्त वर्ष में जितनी कुल कमाई की है, उसे पांच आय श्रेणियों में बांटा जाता है। इनमें श्रेणियों में वेतन से हुई आय, आवास-संपत्ति से हुई आय,व्यवसाय या पेशे से हुई आय या लाभ, पूंजीगत लाभ से हुई आय और और अन्य स्रोतों से हुई आमदनी शामिल हैं।

ऐसे बचा रहे थे कर
अब तक मकान मालिक के पास किराए से हुई आय को ‘व्यवसाय या पेश से हुई आय या लाभ’ श्रेणी में दिखाने का विकल्प था। इसका मतलब यह है कि जो मुनाफा कमाया जाता है, वह इस मद के तहत कर योग्य होता है। जिस रकम पर कर की गणना की जाती है, उसे निर्धारित करने के लिए करदाता कुल आय से अपने खर्चों को घटा सकता है। इसके तहत मकान मालिक यह दिखा सकते थे कि उन्हें घाटा हुआ है। यानी जितना किराया आ रहा है, उससे ज्यादा खर्च हो जाता है। ऐसे में उनका पूरा कर बच जाता था।

मकान मालिक गलत आय श्रेणी नहीं चुन पाएंगे
अब मकान मालिकों को किराए से हुई कमाई को आवास-संपत्ति से हुई आय श्रेणी में ही दिखाना पड़ेगा। इसका मतलब यह है कि अब मकान मालिक को पूरी रेंटल इनकम पर कर चुकाना होगा। उनके लिए कुल आय में से घाटा दिखाने का विकल्प खत्म हो जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे किराए से हुई आय को गलत श्रेणी में दिखाने की प्रवृत्ति रुकेगी।

फिर भी कर बचा सकेंगे घर और संपत्ति मालिक
1. गृह संपत्ति श्रेणी कर छूट मिलेगी। 2 संपत्ति की शुद्ध आय की गणना कर 30 प्रतिशत तक कर बचेगा। यह आय मानक कटौती में आएगी। • अगर उसने ऋण लेकर संपत्ति खरीदी है या घर बनवा रहे हैं, तो उसे चुकाने के लिए जो ब्याज देंगे, उस पर कर नहीं लगेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation