• Latest
  • Trending
Supreme Court strict on incidents of bridge collapse in Bihar

बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

August 9, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Tuesday, October 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in लीगल
0
Supreme Court strict on incidents of bridge collapse in Bihar
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। बिहार में लगातार पुल गिरने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है। एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

हाल ही में भारी बारिश के कारण बिहार में 10 पुल ढह गए थे। इस पर एडवोकेट ब्रजेश सिंह ने एक याचिका दायर की है जिसमें बिहार के सभी मौजूदा और निर्माणाधीन पुलों का हाई लेवल स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाने की मांग की गई है। साथ ही कमजोर हो चुके ढांचों को ध्वस्त कर फिर से बनाने की मांग भी की गई है। इसके अलावा पुलों के गिरने की जांच के लिए एक हाई लेवल एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग भी की गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

कैंसर मरीजों से दवाओं के नाम पर ‘लूट’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

महिला वकीलों की यौन उत्पीड़न शिकायतों के लिए बनाएं अलग तंत्र

इस याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

याचिका में यह कहा गया
ब्रजेश सिंह ने अपनी याचिका में कहा है कि एक के बाद एक पुलों का गिरना बताता है कि पिछली गलतियों से कोई सबक नहीं लिया गया और पुल जैसे अहम बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि ये महज दुर्घटनाएं नहीं, बल्कि मानव निर्मित आपदाएं हैं।

याचिका में कहा गया है कि बिहार भारत का सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित राज्य है। यहां का 68,800 वर्ग किमी का इलाका बाढ़ प्रभावित है जो कुल भौगोलिक क्षेत्र का 73.06 प्रतिशत है। बिहार में पुल गिरने की घटनाएं ज्यादा विनाशकारी हैं, क्योंकि इससे बड़े पैमाने पर लोगों की जान का खतरा है।

कहां-कहां ढहे थे पुल?
हाल ही में बिहार में सिवान, सारन, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिले में पुल गिरे थे। दावा किया गया था कि भारी बारिश के चलते ये पुल गिरे हैं।

सीएम ने दिया था निर्देश
पुल ढहने की घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने रोड कंस्ट्रक्शन और रूरल वर्क्स डिपार्टमेंट को राज्य के सभी पुराने पुलों का सर्वे करने और तत्काल मरम्मत की जरूरत वाले पुलों की पहचान करने का निर्देश दिया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation