• Latest
  • Trending
Social media influencers will also get advertisements

सोशल मीडिया के असरदारों को भी मिलेगा विज्ञापन

November 17, 2023
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

आर-पार का मुकाबला: सीरीज़ 1–1 बराबर, कल लॉर्ड्स में होगा फैसला

July 18, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका छह दिन की घड़ी पर

July 18, 2026
job

आबादी का सुनहरा मौका: नौकरी और हुनर भारत की सबसे बड़ी असल परीक्षा

July 18, 2026
rbi (

बैंकों का व्यस्त शनिवार: HDFC बैंक ने पहली बार दिया बोनस शेयर का तोहफा

July 18, 2026
Reliance

पहली बार 3 लाख करोड़ के पार: रिलायंस के तीनों इंजन एक साथ चले

July 18, 2026
ev car

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

July 17, 2026
employment

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

July 17, 2026
Agriculture

बारिश ने पकड़ी रफ्तार: कमज़ोर शुरुआत के बाद घटने लगी मानसून की कमी

July 17, 2026
Market

बाज़ार में लौटी रौनक: बड़े शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, रिलायंस के नतीजे आज

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका आखिरी कदम पर

July 17, 2026
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
Saturday, July 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सोशल मीडिया के असरदारों को भी मिलेगा विज्ञापन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 17, 2023
in बिज़नेस और ट्रेड
0
Social media influencers will also get advertisements
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र ने बहुप्रतीक्षित डिजिटल विज्ञापन नीति जारी कर दी है। इसके तहत डिजिटल प्लेटफार्म पर लाखों सब्सक्राइबर वाले ‘इन्फ्लूएंजर’ को भी सरकारी विज्ञापन मिलेगा। यूट्यूबर‚, इंस्टाग्राम‚, फेसबुक पर जनता को प्रभावित करने वालों को ‘टारगेटेड’ विज्ञापन दिया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि पहले प्रिंट और टीवी को विज्ञापन देने की नीति थी, फिर टीवी या प्रिंट के वेबसाइट को विज्ञापन दिया गया। आज का युवा मोबाइल देख रहा है। इसलिए यदि किसी माध्यम के दर्शक ज्यादा हैं तो सरकार को वहां तक पहुंचना चाहिए। सरकार ने ‘टारगेटेड’ विज्ञापन देने की नीति बनाई है। यदि कोई समाचार देखता है तो उसे समाचार संबंधी विज्ञापन दिखाया जाएगा और यदि कोई खाना पकाने की विधि बताने का काम कर रहा है तो उसे गृहणियों को प्रभावित करने वाले विज्ञापन दिए जाएंगे।

मालूम हो कि आज डिजिटल युग में इन्फ्लूएंजर के करोड़़ों की संख्या में सब्सक्राइबर हैं और लोग उनकी बातों को मानते हैं। यदि उनके सोशल मीडिया पर सरकारी विज्ञापन जारी किए जाएंगे तो सरकार का संदेश जमीनी स्तर तक जाएगा। अपूर्व चंद्रा का कहना है कि आने वाले समय में 50 प्रतिशत विज्ञापन डिजिटल प्लेटफार्मों को जा सकते हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा पेश की गई नीति‚ केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) को डिजिटल मीडिया क्षेत्र में प्रचार करने में सक्षम और सशक्त बनाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

नीति के मुताबिक वेबसाइट को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया को तर्कसंगत बनाने के अलावा‚ सीबीसी अब पहली बार अपने सार्वजनिक सेवा अभियान संदेशों को मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से प्रसारित करने में सक्षम होगा। यह नीति पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करते हुए हर खोज के लिए प्रतिस्पर्धी बोली भी पेश करती है। ओटीटी मंचों को दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है – श्रेणी ए में २५ लाख से अधिक उपयोगकर्ता और श्रेणी बी में पांच से २५ लाख उपयोगकर्ता हैं। सीबीसी के साथ पैनल में शामिल होने के लिए पॉडकास्टर या डि़जिटल ऑडियो मंचों के पास कम से कम पांच लाख उपयोगकर्ता होने चाहिए। ऐसे मंचों को भी ‘ए’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है जिनके पास २५ लाख से अधिक उपयोगकर्ता हैं और ‘बी’ के रूप में ५ लाख–२५ लाख के बीच उपयोगकर्ता हैं।

वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन को चार श्रेणियों में किया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation