• Latest
  • Trending
Saudi Arabia wants to invest in Indian Premier League

इंडियन प्रीमियर लीग में निवेश करना चाहता है सऊदी अरब

November 10, 2023
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इंडियन प्रीमियर लीग में निवेश करना चाहता है सऊदी अरब

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 10, 2023
in बिज़नेस और ट्रेड
0
Saudi Arabia wants to invest in Indian Premier League
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग में से एक है। बीसीसीआई हर आईपीएल मैच से करीब 118 करोड़ रुपए कमाता है। इसे देखते हुए सऊदी अरब इंडियन प्रीमियर लीग में निवेश करना चाहता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने आईपीएल में हिस्सेदारी के लिए सितंबर में भारत का दौरा किया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्राउन प्रिंस 30 बिलियन डॉलर यानी करीब ढाई लाख करोड़ रुपए की वैल्यू पर आईपीएल को एक होल्डिंग कंपनी में तब्दील करना चाहते हैं। इस बारे में बिन सलमान के सलाहकारों ने भारत सरकार के कुछ अधिकारियों से बात भी की है।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

सलमान 5 बिलियन डॉलर (करीब 41 हजार करोड़ रुपए) का निवेश कर लीग को डोमेस्टिक की जगह ग्लोबल क्रिकेट लीग बनाना चाहते हैं।

ऐसे पैसा कमाता है बीसीसीआई
मीडिया राइट्स : मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स यानी आईपीएल के मैचों के टेलीकास्ट के अधिकार बेचने से बीसीसीआई को बड़ी आय हाेती है। मैच के लाइव टेलीकास्ट के अलावा हाईलाइट्स तक सिर्फ वही कंपनी दिखा सकती है जिसके पास मीडिया राइट्स हों। इससे ही बीसीसीआई को सबसे ज्यादा रेवेन्यू मिलता है।

टाइटल स्पॉन्सरशिप : 2008 में टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए सालाना 50 करोड़ रुपये दिए गए थे। वहीं 2023 में ये आंकड़ा सालाना 300 करोड़ से ज्यादा हो गया। टाटा और बीसीसीआई के बीच दो साल की डील हुई है, इसके लिए कुल 600 करोड़ रुपये दिए गए।

फ्रेंचाइजी फीस : कोई भी नई टीम जब आईपीएल का हिस्सा बनती है, इसके लिए फ्रेंचाइजी फीस देनी होती है। यह पूरी प्रोसेस बोली लगाकर होती है, जिसमें अलग-अलग कंपनियां या ग्रुप टीम खरीदने के लिए बिडिंग प्रोसेस का हिस्सा बनते हैं। साल 2022 में जब गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स लीग का हिस्सा बनीं, तो बीसीसीआई के खाते में 12500 करोड़ रुपये जुड़ गए।

फुटबाल में भी सऊदी अरब निवेश कर रहा है
सऊदी अरब दुनियाभर की प्रमुख लीग में निवेश कर रहा है। इसमें सऊदी फुटबॉल प्रो लीग भी शामिल है, जिसमें दुनिया के बड़े फुटबॉलर्स में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी खेलते हैं। इसके अलावा, पिछले 2 सालों में सऊदी लीग ने बड़े निवेश कर दुनियाभर के टॉप यूरोपियन फुटबॉलर्स को अपनी लीग में शामिल किया है। इस कारण कई खिलाड़ियों ने नेशनल टीम से रिटायरमेंट भी ले ली है। इस साल सऊदी अरब 2036 फीफा वर्ल्ड कप के लिए भी दावेदारी पेश करने जा रहा है। 2022 में रोनाल्डो ने 1730 करोड़ रुपए (200 मिलियन यूरो) में सऊदी अरब के क्लब अल-नासर के साथ डील साइन की थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation