• Latest
  • Trending
Runs rained... flood of records in RCB-SRH match

रन बरसे… आरसीबी-एसआरएच मैच में रिकॉर्डों की बाढ़

April 19, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Tuesday, October 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रन बरसे… आरसीबी-एसआरएच मैच में रिकॉर्डों की बाढ़

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 19, 2024
in महिला, महिला-खेल
0
Runs rained... flood of records in RCB-SRH match
गुलशन वर्मा

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी में खेला गया आईपीएल मुकाबला रिकॉर्ड्स से भरा रहा। आईपीएल में एक से बढ़कर एक मुकाबले हो रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस लीग के तीन सबसे बड़े स्कोर इसी सीजन में बने हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच ने कुछ टी20 रिकॉर्ड्स की बराबरी की और कुछ को पीछे छोड़ दिया। इस मुकाबले में कुल 38 छक्के लगे जो किसी टी20 मैच में सबसे ज्यादा हैं। सनराइजर्स की ओर से 22 छक्के और बेंगलुरु की ओर से 16 छक्के लगे। आईपीएल 2024 में ही सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में 38 छक्के लगे थे। अब एसआरएच और आरसीबी के बीच मैच ने उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दूसरे नंबर पर बल्ख लीजेंड्स और काबुल ज्वान (2018) और जमैका तलवाज और सेंट किट्स (2019) के बीच मुकाबलों में 37-37 छक्के लगे थे।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

Runs rained... flood of records in RCB-SRH match

टी20 मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज का रिकॉर्ड
हैदराबाद और आरसीबी के बीच मैच में कुल 81 बाउंड्रीज लगीं जिसमें 43 चौके और 38 छक्के शामिल रहे। यह टी20 इतिहास में किसी एक मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बाउंड्री लगने का रिकॉर्ड है। पिछले साल सेंचुरियन में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में भी 81 बाउंड्रीज लगी थीं, जिसमें 46 चौके और 35 छक्के शामिल थे।

मैच में बने कुल 549 रन
आरसीबी और हैदराबाद के बीच इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 549 रन बने जो एक टी20 रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी टी20 मैच में दोनों पारियां मिलाकर इतने रन नहीं बने हैं। इससे पहले भी आईपीएल के इसी सीजन में हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में दोनों पारियां मिलाकर 523 रन बने थे।

आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए तीन विकेट पर 287 रन बनाकर आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। इसी आईपीएल में उसने कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए गए तीन विकेट पर 277 रन के सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ दिया। यही नहीं यह टी20 क्रिकेट का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। सनराइजर्स ने इस पारी में कुल 22 छक्के लगाए जो कि आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड आरसीबी के नाम था। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बेंगलुरु में 21 छक्के लगाए थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation