• Latest
  • Trending
RERA made important rules in Maharashtra

महाराष्ट्र में रेरा ने बनाया अहम नियम

August 9, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में रेरा ने बनाया अहम नियम

अब बिल्डर्स को सोसायटी की सभी सुविधाओं की जानकारी देना जरूरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in महाराष्ट्र
0
RERA made important rules in Maharashtra
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। घर खरीदने वालों के पक्ष में महाराष्ट्र रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (महारेरा) ने एक और अहम कदम आगे बढ़ाया है। अब हाउसिंग प्रोजेक्ट तैयार करते समय ही बिल्डर को सोसायटी में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की तारीख बतानी होगी। घर की बिक्री करने के बाद बिल्डर और ग्राहक के बीच बनने वाले सेल एग्रीमेंट में सोसायटी में होने वाली सभी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देना अनिवार्य होगा।

ग्राहकों को कानूनी तौर पर मजबूती मिलेगी
रेरा अध्यक्ष अजोय मेहता का कहना है कि इस नियम से ग्राहकों को कानूनी तौर पर मजबूती मिलेगी। महारेरा के अनुसार, सोसायटी में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ग्राहकों को होनी चाहिए। मौजूदा समय में सभी प्रोजेक्ट की बिक्री सुविधाएं दिखाकर की जा रही है। इसलिए सुविधाओं के मुद्दे पर बिल्डरों को किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। इसलिए नए नियम के तहत बिल्डरों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने की तारीख बताने को कहा गया है। यह नियम भविष्य के सभी प्रोजेक्ट में लागू होगा। आमजन और सेक्टर से जुड़े लोगों से चर्चा करने के बाद रेरा ने यह नियम तैयार किया है।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

नए नियम से क्या बदलेगा
नए नियम के तहत, सोसायटी परिसर में स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट, जिम, कम्युनिटी हॉल, सोसायटी ऑफिस समेत अन्य सुविधाएं कहां और कितने बड़े परिसर में होंगी, इसकी जानकारी देना अनिवार्य होगा। कई प्रोजेक्ट में नियोजन प्राधिकरण की तरफ से मनोरंजन मैदान या खेल के मैदान के लिए जमीन आरक्षित रहती है। इसका भी विवरण देना अब अनिवार्य होगा। वहीं सुविधाओं का निर्माण फ्री एफएसई से हो रहा है या नहीं, यह भी बताना होगा। साथ ही सोसायटी में फायर फाइट उपकरण, किस प्रकार की लिफ्ट लगेगी, लिफ्ट की क्षमता, लिफ्ट की स्पीड भी बताना अब अनिवार्य होगा। प्रोजेक्ट के आरंभ में घोषित की गई सुविधाओं में बदलाव करने के लिए बिल्डर को रेरा की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

बदलाव के लिए दो-तिहाई सदस्यों की मंजूरी जरूरी
वहीं किसी भी प्रकार का बदलाव करने के लिए दो-तिहाई सदस्यों की मंजूरी लेना भी अनिवार्य होगा। कॉपरेटिव सोसायटी ऐंड रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद संपत ने रेरा के फैसले का स्वागत किया है। संपत के अनुसार, इस निर्णय से बिल्डरों की मनमानी कम होगी। उन्होंने कहा कि रेरा के बजट और स्टाफ में बढ़ोतरी भी करनी चाहिए, ताकि वहां दर्ज होने वाले मामलों का जल्द निपटारा हो सके।

नए नियम से आएगी स्पष्टता
अब तक बुकिंग के दौरान घर का आकार, फ्लैट क्रमांक, घर की कीमत, कब पैसे देने हैं, पैसे देने में देरी होने पर जुर्माना समेत अन्य विवरण लिखित में दिए जाते थे लेकिन घर खरीदने वालों के लिए उपलब्ध होने वाली सुविधाओं का कहीं भी लिखित जिक्र नहीं होता था। लिखित में नहीं होने के कारण कई बार ग्राहकों को सभी सुविधाएं नहीं मिलती थीं। नियम स्पष्ट न होने के कारण ग्राहकों को कानूनी मदद लेने में भी अड़चन आती थी। अब नए नियम से स्पष्टता आएगी। इस मामले में बिल्डर की जवाबदेही तय करने के लिए भी रेरा ने यह पहल की है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation