• Latest
  • Trending
Recycling will remove plastic waste

रिसाइकिलिंग से दूर होगा प्लास्टिक कचरा

January 12, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रिसाइकिलिंग से दूर होगा प्लास्टिक कचरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 12, 2024
in साइंस-टेक
0
Recycling will remove plastic waste
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने अलग-अलग प्रकार के प्लास्टिक को रिसाइकल करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में सफलता हासिल की है। इससे पॉलिमर, रबर, जेल समेत इस श्रृंखला के सभी पदार्थों को रिसाइकल किया जा सकता है। बाथ विवि व सरे विवि के शोधकर्ताओं ने थर्मोसेट पॉलिमर में घुलने वाले बॉन्ड ढालने का तरीका विकसित किया है, ताकि उन्हें आसानी से दोबारा उपयोग के लायक बनाया जा सके। शोधकर्ताओं ने संरचना के हिस्सों में शामिल टूटने योग्य बॉन्ड के साथ पॉलिमर जेल की एक श्रृंखला बनाई व परीक्षण किया कि क्या जेल के खराब होने व सुधार के बाद गुणों में बदलाव आता है।

इस तरह जगी उम्मीद
शोधकर्ताओं ने पाया कि हालांकि सभी जेल को कुछ हद तक खराब किया जा सकता है, लेकिन पॉलिमर श्रृंखलाओं में टूटने योग्य बॉन्ड वाले जेल ने क्रॉसलिंक्ड के माध्यम से टूटने वाले पॉलिमर की तुलना में सुधार के बाद अपने गुणों को बेहतर बनाए रखा। शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि इस मॉडल प्रणाली को चिपकने वाले, सीलेंट और इलास्टोमर सहित अन्य प्रकार के पॉलिमर पर लागू किया जा सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

शरीर में एक साल तक रह सकता है कोरोना वायरस

एआई के कारण हो सकता है बिजली संकट

– बाथ व सरे विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाई सफलता
– थर्मोसेट पॉलिमर में घुलने वाले बॉन्ड ढालने का तरीका किया विकसित

थर्मोप्लास्टिक को रिसाइकल करना आसान
दरअसल, थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेट्स दो प्रकार के प्लास्टिक हैं। ये दोनों ही पॉलिमर नामक अणुओं की लंबी श्रृंखला से बने होते हैं और गर्म होने पर अलग-अलग व्यवहार करते हैं। थर्मोप्लास्टिक को अधिक तापमान पर गर्म किया जा सकता है और एक सांचे में ढाला जा सकता है। बाद में इन्हें पिघलाया जा सकता है और रिसाइकल करके अन्य आकार दिया जा सकता है।

इसके विपरीत थर्मोसेट प्लास्टिक में पॉलिमर श्रृंखलाओं को एक नेटवर्क बनाने के लिए क्रॉसलिंक किया जाता है जो उन्हें मजबूत और लचीला बनाता है। इनका उपयोग अक्सर मिश्रित सामग्री, पेंट, कोटिंग्स, रबर में किया जाता है। क्रॉसलिंक का मतलब है सामग्री गर्म होने पर पिघलने के बजाय जल जाती है। इस वजह से उन्हें तोड़ना व रिसाइकल करना बहुत कठिन हो जाता है।

अन्य प्रक्रियाओं की तैयारी
शोधकर्ताओं के अनुसार, उनका लक्ष्य इन टूटने योग्य बॉन्ड की अच्छी तरह पड़ताल करना है, ताकि बेहतर ढंग से समझा जा सके कि क्यों कुछ बांड दूसरों की तुलना में अधिक आसानी से टूट जाते हैं। इसीलिए अन्य व्यावसायिक रूप से उपयोग किए जाने वाले पॉलिमर का उपयोग करके प्रणाली को अनुकूलित करने की योजना बनाई गई है। शोधकर्ता कहते हैं कि वे इसी तरह के अन्य प्रयोगों पर भी विचार कर रहे हैं, जिसमें क्रॉसलिंक्ड पॉलिमर का मुख्य घटक के रूप में उपयोग किया जा सके।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation