• Latest
  • Trending
RBI firm on its stance of banning crypto: Das

क्रिप्टो पर प्रतिबंध के रुख पर अडिग आरबीआई : दास

October 27, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

क्रिप्टो पर प्रतिबंध के रुख पर अडिग आरबीआई : दास

मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव थामने को हम तैयार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 27, 2023
in न्यूज ट्रैक
0
RBI firm on its stance of banning crypto: Das
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। क्रिप्टो संपत्तियों को विनियमित करने पर दुनिया भर में चर्चा के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने संकेत दिया है कि इन्हें प्रतिबंधित करने के केंद्रीय बैंक के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

कौटिल्य इकनॉमिक कॉन्क्लेव के बाद संवाददाताओं से बातचीत में दास ने कहा, ‘क्रिप्टो पर अपना रुख मैं पहले भी कई बार साफ कर चुका हूं और हम अपनी राय पर कायम हैं। आईएमएफ-एफएसबी (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष-वित्तीय स्थायित्व बोर्ड) के सिंथेसिस पेपर में भी क्रिप्टो से जुड़े जोखिमों का जिक्र किया गया है। नियमन हमेशा शून्य से 10 के पैमाने पर होता है।

YOU MAY ALSO LIKE

रहें बच के! कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना आसान

यूनेस्को के रचनात्मक शहरों में ग्वालियर व कोझिकोड

शून्य विनियमन का अर्थ है कोई कायदे और रोकटोक ही नहीं हैं और सभी को हर तरह की आजादी है। इसी तरह 10 का मतलब है कि आप इसकी बिल्कुल भी इजाजत नहीं देते।
RBI firm on its stance of banning crypto: Das
यह आप पर निर्भर करता है कि शून्य से 10 के बीच आप कहां हैं। एफएसबी को अब नियम-कायदे की बारीकियां देखनी होंगी।’ इस महीने की शुरुआत में मराकेश बैठक में जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक के बाद सिंथेसिस पेपर में प्रस्तावित क्रिप्टो संपत्तियों की रूपरेखा अपनाई गई थी। घरेलू क्रिप्टो उद्योग उम्मीद कर रहा था कि सरकार क्रिप्टो संपत्तियों के विनियम की दिशा में सहमति तैयार करेगी। लेकिन आरबीआई का सख्त रुख इसे कठिन बना सकता है।

सिंथेसिस पेपर में क्रिप्टो संपत्तियों से संबंधित गतिविधियों के जोखिम तो गिनाए गए लेकिन इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का विरोध किया गया है। उसका तर्क है कि यह बड़ा महंगा सौदा हो सकता है और प्रतिबंध लागू करना भी तकनीकी रूप से कठिन होगा। दास ने संकेत दिया कि घरेलू बाजार में ब्याज दरें ऊंची बनी रहेंगी और मौद्रिक नीति मुद्रास्फीति घटाने की दिशा में सक्रियता से काम करेगी। दास ने कहा, ‘हम मुद्रास्फीति के रुख और चाल पर ज्यादा सतर्कता बरतेंगे।

खाद्य पदार्थों की महंगाई में अनिश्चितता है। मौजूदा हालात में मौद्रिक नीति की सक्रियता बनी रहनी चाहिए ताकि मुद्रास्फीति में आगे भी नरमी आती रहे।’ दास ने कहा कि रिजर्व बैंक मुद्रास्फीति को 4 फीसदी के दायरे में लाने के लिए हरसंभव पहल करने के लिए तैयार है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation