• Latest
  • Trending
ram mandir

हवाई हमले से महफूज रहेगा रामलला का मंदिर

May 19, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हवाई हमले से महफूज रहेगा रामलला का मंदिर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 19, 2023
in उत्तर प्रदेश-दिल्ली
0
ram mandir

ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि का अतिविशिष्ट सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया है। इसमें रामलला के मंदिर को हवाई हमले से बचाने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। शासन ने सिक्योरिटी प्लान को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

मालूम हो कि गर्भगृह तैयार होने के बाद प्राण प्रतिष्ठा होते ही रामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ यहां पहुंचेगी। तब तक यहां की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की तैयारी है। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ श्रीराम जन्मभूमि का सिक्योरिटी प्लान तैयार किया है जिसे शासन की मंजूरी मिल गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर में आएगा प्रॉपर्टी बूम

अब मथुरा-वृंदावन की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध बनाएगी सरकार

सरयू नदी की ओर से सुरक्षा : उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक श्री राम जन्मभूमि की सुरक्षा को लेकर दो बिंदुओं पर खास फोकस है। पहला सरयू नदी की ओर से सुरक्षा क्योंकि मंदिर सरयू के काफी करीब है। वहीं दूसरा बिंदु है हवाई सुरक्षा। इसके लिए आधुनिकतम उपकरण लगाए जाएंगे।

उच्च स्तरीय बैठक : सूत्र बताते हैं कि प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी मुनिराज सहित अन्य अफसरों के साथ लगभग पौने दो घंटे मंदिर की सुरक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर बात की। इसमें शासन के प्रमुख अफसर भी शामिल थे। सबसे पहले सुरक्षा संबंधी अति आवश्यक उपकरणों को लगाने पर चर्चा हुई। प्रथम फेज में होने वाले कार्यों को चिन्हित किया गया। धन आवंटन के बाद इनको स्थापित और संचालित करने के लिए अंतिम रूप दिया गया। जनवरी तक सुरक्षा प्लान को लागू कराने की तैयारी है। इसके बाद अन्य उपकरणों के साथ दूसरे काम होंगे। हालांकि सुरक्षा कारणों से सिक्योरिटी प्लान का खुलासा नहीं किया जा रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation