• Latest
  • Trending
Pooja Khedkar's selection as IAS canceled

पूजा खेडकर का बतौर आईएएस चयन रद

August 2, 2024
कॉमनवेल्थ तलवारबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारत का दबदबा, 35 पदकों के साथ जीती पहली विल्किंसन स्वोर्ड ट्रॉफी

लागोस में भारत की पहली विल्किंसन ट्रॉफ़ी

August 24, 2026
आयुष्मान वय वंदना कार्ड: 70 साल से ऊपर हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य कवर

सत्तर पार के बुज़ुर्गों के 1.14 करोड़ कार्ड बने

August 24, 2026
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा प्रशिक्षण और किसे होगा फायदा

एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

August 24, 2026
खरीफ बुवाई 1.50% पीछे, धान का रकबा 13.19 लाख हेक्टेयर घटा; बारिश की कमी बनी वजह

खरीफ़ की सोलह लाख हेक्टेयर ज़मीन ख़ाली रह गई

August 24, 2026
daily-news

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री, हरित बिजली, उड़ान, जहाज निर्माण और भारत-अमेरिका व्यापार की बड़ी खबरें

August 24, 2026
जुलाई 2026 महंगाई: खुदरा महंगाई 4.45% पहुंची, गांवों में शहरों से ज्यादा महंगाई का असर

अदरक 83 फ़ीसदी महँगा, और गाँव की थाली

August 24, 2026
semiconductor

बारह कारखाने मंज़ूर, तीन चालू

August 24, 2026
brics

ब्रिक्स की बहस इस बार लखनऊ में

August 24, 2026
monsoon

बारिश लौट आई, बाँध अब भी आधे ख़ाली

August 24, 2026
मक्का की कम बुवाई से एथेनॉल होगा महंगा लेकिन नहीं घटाया जाएगा उत्पादन

अब पॉपकॉर्न का बीज भी अपना

August 24, 2026
daily-news

आज की बड़ी खबरें 24 अगस्त 2026

August 24, 2026
गोबरधन योजना 2026: 23,731 करोड़ का बजट, 10 साल तक तय CBG कीमत और गांवों को बड़ा फायदा

गोबर अब 2,110 रुपये का सौदा है

August 24, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पूजा खेडकर का बतौर आईएएस चयन रद

दोबारा परीक्षा देने पर भी रोक, विकलांगता और ओबीसी के फर्जी सर्टिफिकेट देने का आरोप

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 2, 2024
in शिक्षा-रोजगार
0
Pooja Khedkar's selection as IAS canceled
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। महाराष्ट्र कैडर की विवादित ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पूजा खेडकर का बतौर आईएएस चयन रद कर दिया है। इसके साथ ही यूपीएससी ने उनके भविष्य में फिर से यूपीएससी परीक्षा देने के सारे रास्ते भी बंद कर दिए हैं।

यूपीएससी ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर बताया कि 34 वर्षीय ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर का सिलेक्शन (प्रोविजनल कैंडिडेचर) रद कर दिया गया है। साथ ही पूजा को भविष्य की सभी परीक्षाओं और चयनों से स्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया है। यूपीएससी ने उन्हें कई बार फर्जी पहचान बनाकर परीक्षा देने का दोषी पाया।

YOU MAY ALSO LIKE

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती 1654 पदों के लिए आवेदन शुरू

एनटीए में निकली कई पदों पर भर्ती, यंग प्रोफेशनल को भी मौका

पूजा खेडकर पर आईएएस बनने के लिए विकलांगता और ओबीसी के फर्जी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का आरोप है। इस संबंध में उनकी विभिन्न स्तरों पर जांच चल रही है। हाल ही में यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 की उनकी उम्मीदवारी रद करने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया था। उनके खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज कराया था।

पूजा खेडकर को 25 जुलाई तक नोटिस का जवाब देना था, लेकिन उन्होंने 4 अगस्त तक का समय मांगा। इसके बाद यूपीएससी ने उन्हें 30 जुलाई तक का समय दिया और स्पष्ट किया कि यह अंतिम मौका है, इसके बाद समय नहीं बढ़ाया जाएगा लेकिन फिर भी खेडकर ने 30 जुलाई तक जवाब दाखिल नहीं किया। पूजा खेडकर पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत याचिका दायर की है।

पहचान छिपाकर कई बार परीक्षा दी
यूपीएससी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पूजा खेडकर के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और विकलांगता एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यूपीएससी ने पूजा खेडकर की सिविल सेवा परीक्षा 2022 की उम्मीदवारी रद करने/भविष्य की परीक्षाओं/चयन से रोक लगाने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। यूपीएससी ने यह भी कहा था कि पूजा ने पहचान छिपाकर तय सीमा से ज़्यादा बार परीक्षा दी। पहचान बदलने के मकसद से पूजा ने अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम, अपनी तस्वीर/हस्ताक्षर, अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर कई बार परीक्षा दी।

क्या है आरोप?
पूजा खेडकर पर सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए फर्जी दिव्यांगता और ओबीसी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का आरोप है। इसके अलावा पुणे में तैनाती के दौरान विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का भी आरोप उन पर है। इसलिए पिछले हफ्ते उन्हें पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया गया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation