• Latest
  • Trending
PM Modi took a dip in the sea to see Dwarka, bowed to Lord Krishna

पीएम मोदी ने द्वारका देखने के लिए समुद्र में लगाई डुबकी, भगवान कृष्ण को किया नमन

March 1, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने द्वारका देखने के लिए समुद्र में लगाई डुबकी, भगवान कृष्ण को किया नमन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 1, 2024
in राष्ट्रीय
0
PM Modi took a dip in the sea to see Dwarka, bowed to Lord Krishna

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में नवनिर्मित सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। लगभग 980 करोड़ रुपये की लागत से बना यह केबल ब्रिज ओखा मुख्य भूमि को बेट द्वारका द्वीप से जोड़ता है। सुदर्शन सेतु देश का सबसे लंबा केबल पुल है। इसकी लंबाई 2.32 किलोमीटर है।

इस पुल का शिलान्यास भी 2017 में पीएम मोदी ने ही किया था। बेट द्वारका मंदिर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारकाधीश मंदिर गए और वहां दर्शन-पूजा किया। इसके बाद उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 52,250 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और आधारशिला रखी, जिनमें स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र सम्मिलित हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमि को नमन
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमि द्वारकाधाम को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। देवभूमि द्वारका में भगवान कृष्ण द्वारकाधीश के रूप में विराजते हैं। यहां जो कुछ भी होता है वो द्वारकाधीश की इच्छा से ही होता है। मैंने गहरे समंदर के भीतर जाकर प्राचीन द्वारका जी के दर्शन किए। पुरातत्व के जानकारों ने समंदर में समाई उस द्वारका के बारे में काफी कुछ लिखा है। कहते हैं कि भगवान विश्वकर्मा ने खुद इस द्वारकानगरी का निर्माण किया था। आज मेरा मन बहुत गदगद है, मैं भावविभोर हूं। दशकों तक जो सपना संजोया और आज उस पवित्र भूमि को स्पर्श करके पूरा हुआ। आप कल्पना कर सकते हैं, मेरे भीतर कितना आनंद होगा।

 

1 of 4
- +
PM Modi took a dip in the sea to see Dwarka, bowed to Lord Krishna
PM Modi took a dip in the sea to see Dwarka, bowed to Lord Krishna
PM Modi took a dip in the sea to see Dwarka, bowed to Lord Krishna
PM Modi took a dip in the sea to see Dwarka, bowed to Lord Krishna

1.

2.

3.

4.

पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करने का अवसर मिला। लगभग छह वर्ष पहले मुझे इसका शिलान्यास करने का अवसर मिला था। यह सेतु ओखा मुख्य भूमि को बेट द्वारका द्वीप से जोड़ेगा और इससे द्वारकाधीश के दर्शन आसान हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि सुदर्शन सेतु एक इंजीनियरिंग चमत्कार है और मैं स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के छात्रों से इसका अध्ययन करने का आग्रह करूंगा। यह देश का सबसे लंबा केबल आधारित पुल है जिसका सपना देखा, जिसकी आधारशिला रखी, उसको पूरा किया। यही ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन का सेवक ‘मोदी की गारंटी’ है।

कांग्रेस सरकार के सामने प्रस्ताव रखता था
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं तत्कालीन कांग्रेस सरकार के सामने पुल का प्रस्ताव रखता था। उन्होंने मेरे अनुरोधों पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया। सुदर्शन सेतु का निर्माण मेरे ही हाथों होना तय था।

मेरा सौभाग्य, सुदर्शन सेतु का निर्माण कराने का मुझे अवसर मिला
– देश के सबसे लंबे केबल पुल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
– कहा, इंजीनियरिंग का चमत्कार है सुदर्शन सेतु
– गुजरात को 52,250 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मुंद्रा-पानीपत पाइपलाइन परियोजना का भी लोकार्पण
पीएम नरेन्द्र मोदी ने 1300 किलोमीटर से अधिक लंबी मुंद्रा-पानीपत पाइपलाइन परियोजना का भी लोकार्पण किया। राजकोट-ओखा, राजकोट-जेतलसर-सोमनाथ और जेतलसर-वांसजालिया रेल विद्युतीकरण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

इसके अलावा उन्होंने 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 11,500 करोड़ रुपये से अधिक की 200 से अधिक स्वास्थ्य देखभाल परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पूर्व जामनगर में देर रात रोड शो किया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation