• Latest
  • Trending
Launch of the book ‘Modi vs Khan Market Gang’

‘मोदी वर्सेज खान मार्केट गैंग’ किताब का लोकार्पण

May 24, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘मोदी वर्सेज खान मार्केट गैंग’ किताब का लोकार्पण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 24, 2024
in राष्ट्रीय
0
Launch of the book ‘Modi vs Khan Market Gang’
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दूरदर्शन के चर्चित एंकर और वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव की पुस्तक ‘मोदी वर्सेज खान मार्केट गैंग’ का यहां अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर के नालंदा सभागार में लोकार्पण हुआ। वरिष्ठ पत्रकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय ने समारोह की अध्यक्षता की जबकि राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता और भाजपा नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ्बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल हुए।

यह पुस्तक क्यों : इस विषय को सामने रखते हुए लेखक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत आक्रोश आता है कि बौद्धिक जगत में प्रभावी एक वर्ग इस देश में हुए हर अच्छे कार्य को नकार कर, पूरी तरह से आजादी में रहते हुए भी यह कहता है कि यहां तानाशाही चल रही है। उन्होंने कहा कि मैंने इस पुस्तक में ऐसे सभी प्रसंगों और उसमें शामिल हुए लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए उदाहरण सहित यह साबित करने का प्रयास किया है कि इस देश में एक गैंग सक्रिय है जो गलत अवधारणा (फेक नैरेटिव) फैलाने में लगा है।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

रामबहादुर राय ने इस अवसर पर कहा कि लेखक इस पुस्तक को 6 माह पहले प्रकाशित न कर पाने का अफसोस कर रहे हैं जबकि यह पुस्तक ठीक उस अगले दिन लोकार्पित हो रही है, जब खान मार्केट गैंग का सरगना जमानत पर बाहर आया है। उन्होंने कहा कि देश में देश के ही खिलाफ माहौल बनाने वाले गैंग के झंडाबरदार और कौन कौन हैं, यह इस पुस्तक में साफ होता है। उन्होंने अशोक श्रीवास्तव को एक राष्ट्रनिष्ठ और ईमानदार पत्रकार बताते हुए कहा कि वे ऐसे विषयों पर चोट से बेहद आक्रोशित होते हैं।

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ्ने कहा कि पुस्तक का शीर्षक ही बताता है कि लेखक बहुत साहसी है। उन्होंने बहुत साफगोई से कहा कि मुझमें भी यह साहस है कि मैं कह सकूं कि कुछ समय पूर्व तक मैं भी इसी खान मार्केट गैंग का सदस्य हुआ करता था लेकिन वहां रहते हुए भी मैं बहुत साहस के साथ यह कहता रहा था कि राष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर कोई विरोध नहीं करना चाहिए, उसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न जाना, संसद भवन के उद्घाटन समारोह में न जाना, धारा 370 हटाने का विरोध करना जैसे कई मुद्दे थे, जब मैंने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया था कि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें भाजपा का विरोध करते करते भारत के विरोध तक नहीं जाना चाहिए। लोग अब मुझसे पूछते हैं कि आखिर कांग्रेस की समस्या क्या है तो मैं साफ कर दूं कि कांग्रेस की समस्या हैं राहुल गांधी। राहुल गांधी के रहते कांग्रेस का उत्थान नहीं हो सकता।

प्रसिद्ध समाजसेवी और रामा पेपर इंडस्ट्रीज के मालिक प्रमोद अग्रवाल ने कहा अशोक जी एक राष्ट्रवादी सोच के हैं, उनकी पत्रकारिता में राष्ट्र सर्वप्रथम रहता है और वो उनके साथ हैं। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने इशारों इशारों में गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि खान मार्केट गैंग बहुत पहले से अपनी सहूलियत के हिसाब से देश में फेक नैरेटिव बनाने और फैलाने में लगा रहता था। यह पिछले 25 सालों में और हमलावर होता गया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation