• Latest
  • Trending
DY-Chandrachud

लंबी न्यायिक प्रक्रिया से त्रस्त लोग बस चाहते हैं समझौता : चंद्रचूड़

August 9, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Tuesday, October 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लंबी न्यायिक प्रक्रिया से त्रस्त लोग बस चाहते हैं समझौता : चंद्रचूड़

- सीजेआई बोले- विवाद निवारण में लोक अदालतों की भूमिका अहम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in लीगल
0
DY-Chandrachud
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि लोग न्यायिक प्रक्रिया से इतना त्रस्त हो चुके हैं कि वे बस समझौता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक विवाद निवारण तंत्र के रूप में लोक अदालतें एक ऐसा मंच हैं जहां लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटारा या समझौता किया जा किया जा सकता है। साथ ही पारस्परिक रूप से स्वीकृत समझौते के विरुद्ध कोई अपील दायर नहीं की जा सकती है।
सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत सप्ताह के मौके पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, यह लंबी न्यायिक प्रक्रिया ही सजा है और यह हम सभी जजों के लिए चिंता का विषय है। मुझे हर स्तर पर लोक अदालत के आयोजन में बार और बेंच समेत सभी से जबरदस्त समर्थन और सहयोग मिला। चीफ जस्टिस ने कहा कि जब लोक अदालत के लिए पैनल गठित किए गए थे, तो यह सुनिश्चित किया गया था कि हर पैनल में दो जज और बार के दो सदस्य शामिल होंगे। इसके पीछे उद्देश्य अधिवक्ताओं को संस्था पर स्वामित्व देना है क्योंकि यह ऐसी संस्था नहीं है जिसे सिर्फ जज संचालित करें।

7 बेंचों से शुरू विशेष लोक अदालत 13 बेंच तक पहुंची
जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि विशेष लोक अदालत की शुरुआत सात बेंचों से हुई थी क्योंकि हमें संदेह था कि हम सफल हो पाएंगे। उन्होंने कहा, बृहस्पतिवार तक हमारे पास 13 बेंच थीं और बहुत काम था। लोक अदालत का उद्देश्य लोगों के घरों तक न्याय पहुंचाना और लोगों को यह सुनिश्चित करना है कि हम उनके जीवन में निरंतर मौजूद हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कैंसर मरीजों से दवाओं के नाम पर ‘लूट’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

महिला वकीलों की यौन उत्पीड़न शिकायतों के लिए बनाएं अलग तंत्र

मध्यस्थता भारतीय संस्कृति का हिस्सा : मेघवाल
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मध्यस्थता लंबे समय से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि आत्मनिरीक्षण करने की शक्ति विवादों को सुलझाने में मदद करती है।

वैवाहिक विवाद निपटाने में लोक अदालतों की भूमिका को सराहते हुए उन्होंने कहा कि पहले जो काम परिवार के बुजुर्ग करते थे, अब वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र कर रहा है। मेघवाल ने कहा कि पहली लोक अदालत भगवान श्रीकृष्ण ने लगाई थी जब उन्होंने कौरवों और पांडवों के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation