• Latest
  • Trending
Pakistan defeated even in small target

छोटे से टारगेट में भी पाक पस्त

June 11, 2024
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

आर-पार का मुकाबला: सीरीज़ 1–1 बराबर, कल लॉर्ड्स में होगा फैसला

July 18, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका छह दिन की घड़ी पर

July 18, 2026
job

आबादी का सुनहरा मौका: नौकरी और हुनर भारत की सबसे बड़ी असल परीक्षा

July 18, 2026
rbi (

बैंकों का व्यस्त शनिवार: HDFC बैंक ने पहली बार दिया बोनस शेयर का तोहफा

July 18, 2026
Reliance

पहली बार 3 लाख करोड़ के पार: रिलायंस के तीनों इंजन एक साथ चले

July 18, 2026
ev car

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

July 17, 2026
employment

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

July 17, 2026
Agriculture

बारिश ने पकड़ी रफ्तार: कमज़ोर शुरुआत के बाद घटने लगी मानसून की कमी

July 17, 2026
Market

बाज़ार में लौटी रौनक: बड़े शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, रिलायंस के नतीजे आज

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका आखिरी कदम पर

July 17, 2026
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
Sunday, July 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

छोटे से टारगेट में भी पाक पस्त

विश्व टी20 मैच में भारत छह रन से जीता, बुमराह बने हीरो

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 11, 2024
in महिला-खेल
0
Pakistan defeated even in small target
ब्लिट्ज ब्यूरो

न्यूयॉर्क। भारत ने विश्व कप टी20 के बहुत कम स्कोर वाले बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को छह रन से हरा दिया। पास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई थी। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 के किसी मैच में भारत की टीम पहली बार आलआउट हुई ।

जवाब में पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी। 14वें ओवर में एक वक्त पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन था। इसके बाद मैच पलटा। रिजवान-शादाब आउट हुए। 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए और इफ्तिखार का विकेट लिया। 20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। इस ओवर में अर्शदीप ने सिर्फ 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया। इस तरह टीम इंडिया ने परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के इरादों को नेस्तनाबूद कर दिया। असंभव को संभव बनाने की राह दिखाई बुमराह ने। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन बना सकी।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

रचा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड बना दिए। यह टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर सातवीं जीत रही। दोनों के बीच कुल आठ मुकाबले हुए हैं और भारत ने सात मैचों में जीत हासिल की है। एक में पाकिस्तान को जीत मिली। यह टी20 विश्व कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों की विनिंग स्ट्रीक है। टीम इंडिया ने इस मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ और श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप में छह-छह मैच जीते थे। अब भारतीय टीम सबसे आगे हो गई है।

श्रीलंका की बराबरी
इतना ही नहीं भारत ने टी20 विश्व कप में सबसे छोटे टोटल का बचाव किया है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका की बराबरी की। दोनों ने 120 रन के लक्ष्य का बचाव किया है। श्रीलंका ने ऐसा 2014 टी20 विश्व कप में चटगांव में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। वहीं, टी20 में भारतीय टीम द्वारा बचाया गया यह सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 139 रन के लक्ष्य का बचाव किया था।

भारत की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। यह आठ महीने के अंदर दूसरी बार है जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीता है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में बुमराह ने पाक के खिलाफ 19 रन देकर दो विकेट लिए थे व ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने थे।

पाक की राह कठिन
इस हार से पाकिस्तान की अब अगले राउंड में जाने की उम्मीद बेहद कम बची है। यह उम्मीद भी उसके अपने अच्छे प्रदर्शन से ज्यादा दूसरों के खराब खेल पर निर्भर करेगी।

बल्लेबाजों ने किया निराश
रोहित और विराट ने एक ओवर बैटिंग की, जिसमें आठ रन आए। जिसके बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। ब्रेक के बाद लौटी भारतीय टीम ने बैटिंग में निराश किया। ऋषभ पंत (42) और अक्षर पटेल (20) को छोड़ दें तो कोई भी बैटर 15 रन की संख्या भी नहीं छू सका। यह अलग बात है कि पंत को तीन जीवनदान मिले। तीनों बार पाकिस्तानी फील्डरों ने उनके कैच छोड़े। साफ दिखाई दे रहा था कि भारत के खिलाफ मैदान में उतरी पाकिस्तानी टीम भारी मनोवैज्ञानिक दबाव में थी। जैसे-तैसे पूरी भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
पाकिस्तान पर जीत के साथ ही पूरा देश खुशी से झूम उठा। सेलेब्स ने भी इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई दी। अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा, अरे बाप रे बाप! भारत बनाम पाकिस्तान मैच देख रहे थे, और बीच में टीवी बंद कर दिया, क्योंकि लगा हार तो रहे हैं हम! लेकिन अचानक इंटरनेट देखा और हम जीत गए हम जीत गए हम जीत गए !!!

भारतीयों के दम पर अमेरिका से भी हार चुका पाक
डलास। अमेरिका टी20 विश्व कप 2024 का पहला बड़ा उलटफेर कर चुका है। उसने ग्रुप-ए के मैच में 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को सुपरओवर में हरा दिया था। यह मुकाबला टेक्सास के डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम भी 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना सकी। कप्तान मोनांक पटेल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation