• Latest
  • Trending
Opposition stuck on absurd questions

बेतुके सवालों पर फंसा विपक्ष

September 23, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बेतुके सवालों पर फंसा विपक्ष

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 23, 2023
in महिला
0
Opposition stuck on absurd questions
ब्लिट्ज ब्यूरो

स्थान – नया संसद भवन, नई दिल्ली।
विषय – तीन दशक से लटका महिला आरक्षण बिल पास करवाना
मौका – 128वें संविधान संशोधन बिल पर छह घंटे की बहस।
भागीदारी – 60 सांसदों ने प्रश्न-उत्तर व उतरोत्तर जवाब की प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

– राहुल को शाह का जवाब, देश सरकार चलाती है, सचिव नहीं
– कानून मंत्री ने दिखाया आईना, राहुल गांधी कांग्रेस की ही सरकार को रहे कोस
– महुआ मोइत्रा को स्मृति ईरानी का दो टूक, संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं

पीएम मोदी की सरकार द्वारा लोकसभा व राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन पेश किए जाने के बाद 20 सितंबर को पारित कर दिया गया जिसे नारी शक्ित वंदन बिल का नाम दिया गया है। विपक्ष ने जोश के साथ होश का ध्यान नहीं रखा और आनन-फानन में इस बिल पर ऐसे मुद्दे उठा दिए, ऐसे सवाल दाग दिए जिनका सरकार की ओर से जवाब मिलते ही विपक्षी नेता निरुत्तर होकर बगलें झांकते नजर आए। देखिये इसकी बानगी…

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

– राहुल गांधी ने कहा, ओबीसी आरक्षण के बिना यह बिल अधूरा है, इसके जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- यह आरक्षण सामान्य, एससी और एसटी में समान रूप से लागू होगा। चुनाव के बाद तुरंत ही जनगणना और डिलिमिटेशन होगा और महिलाओं की भागीदारी जल्द ही सदन में बढ़ेगी। विरोध करने से रिजर्वेशन जल्दी नहीं आएगा।

– राहुल गांधी ने कहा- देश को चलाने वाले 90 में से सिर्फ तीन सेक्रेटरी ही ओबीसी हैं, इसके जवाब में शाह ने राहुल गांधी नाम लिए बिना कहा कि देश को सरकार चलाती है, सचिव नहीं। कोई एनजीओ चिट बनाकर दे देता है तो बोल देते हैं। कुल भाजपा सांसदों में 85 ओबीसी से हैं। कुल भाजपा विधायकों में 27 फीसदी ओबीसी से हैं। कुल भाजपा एमएलसी में 40 ओबीसी हैं।

– राहुल गांधी के बोलने के दौरान कुछ सांसदों ने हंगामा किया तो वे बोले- डरो नहीं। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने इस दौरान उन्हें टोकते हुए कहा- मैं राहुल गांधी से अपील करता हूं कि सदन में सभी सदस्य बराबर हैं। इसलिए उन्हें ‘डरो मत डरो मत’ नहीं कहें।

– कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा, मैं राजनीति में आने से पहले आईएएस था। 1992 बैच का अफसर सेक्रेटरी बनेगा। उस समय किसकी सरकार थी? ये (राहुल गांधी) अपनी ही सरकार को कोस रहे हैं।

– कुछ विपक्षी नेताओं ने महिला आरक्षण विधेयक को भाजपा का नया जुमला बता कर इसे लोकसभा चुनाव से जोड़ा। इसके जवाब में अमित शाह ने कहा, कुछ लोगों के लिए महिला सशक्तिकरण चुनाव जीतने का मुद्दा हो सकता है लेकिन मेरी पार्टी और मेरे नेता मोदी के लिए यह मुद्दा राजनीति नहीं बल्कि मान्यता का मुद्दा है। मोदी ने ही भाजपा में महिलाओं को पार्टी पदों पर 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाया।

– चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मुस्लिम महिलाओं को भी आरक्षण देने की मांग की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महुआ मोइत्रा का नाम लिए बगैर कहा- मुस्लिम आरक्षण मांगने वालों को मैं बताना चाहती हूं कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण वर्जित है। जिस प्रकार से विपक्ष भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, उसमें न फंसें।

– सोनिया गांधी ने बिल से राजीव गांधी का सपना पूरा होने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून सबसे पहले मेरे पति राजीव गांधी लाए थे।

इस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ये सिर्फ पीएम मोदी का बिल है, जिसने गोल किया, नाम उसी का होता है। हमारे प्रधानमंत्री और हमारी पार्टी ये बिल लेकर आई है तो किसी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation