• Latest
  • Trending
Officials should speed up beautification in view of G20: LG

जी20 के मद्देनजर सौंदर्यीकरण में तेजी लाएं अधिकारी : एलजी

August 4, 2023
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जी20 के मद्देनजर सौंदर्यीकरण में तेजी लाएं अधिकारी : एलजी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 4, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
Officials should speed up beautification in view of G20: LG
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस व जी20 सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हुई। इसमें आतंकी व अन्य सूचनाओं के तुरंत आदान-प्रदान पर सहमति बनी। बैठक में एनआईए, एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, यूपी, मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। दूसरी तरफ जी20 सम्मेलन को देखते हुए चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों को जल्द पूरा करवाने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने देर रात मौके पर निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसारअंतरराज्यीय समन्वय बैठक में आतंकी इनपुट, सीमा जांच, संदिग्ध तत्वों के सत्यापन आदि समेत आतंकवाद विरोधी उपायों से संबंधित खुफिया जानकारी साझा की। खुले क्षेत्रों से पैराग्लाइडर, ड्रोन और अन्य वस्तुओं की आवाजाही से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। किसी भी संदिग्ध तत्व/वाहन की आवाजाही के बारे में पूर्व सूचना देने पर बल दिया गया। एनसीआर में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह, अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति से संबंधित घटनाओं पर भी चर्चा की गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान यातायात प्रतिबंध व सीमाओं पर अनधिकृत घुसपैठ को रोकने के लिए कदम उठाने की योजना बनाई गई।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

साथ ही अन्य राज्यों के अधिकारियों से इसके प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। बैठक में पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस व जी-20 सम्मेलन के आयोजन के लिए विशेष तैयारियों की जरूरत है। हाल ही में रिहा हुए अपराधियों का पता लगाने और सत्यापन के लिए एक अभियान चलाया जाना चाहिए। आतंकवादी/ कट्टरपंथी पृष्ठभूमि वाले सभी रिहा किए गए अपराधियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। बैठक में सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जोर देने के साथ एनसीआर क्षेत्र में पुलिसिंग के लिए समन्वय बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

जनता को असुविधा न हो
उधर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिकारियों से कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के प्रबंधों के दौरान जनता को कोई असुविधा न हो। साथ ही, किसी भी प्रकार से यातायात बाधित न हो। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल सरदार पटेल रोड पर धौला कुआं और 11 मूर्ति के बीच बन रहे खंड का दौरा करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मदर टेरेसा क्रिसेंट पर 11 मूर्ति से तीन मूर्ति राउंड अबाउट, तीन मूर्ति मार्ग और अकबर रोड तक के खंड का दौरा किया। सम्मेलन में शामिल होने आ रहे प्रतिनिधि नई दिल्ली की करीब 60 प्रमुख सड़कों का इस्तेमाल करेंगे। ऐसे में इन सड़कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation