• Latest
  • Trending
Now admissions in colleges will be done twice a year

कॉलेजों में अब साल में दो बार होंगे एडमिशन

June 14, 2024
जुलाई 2026 महंगाई: खुदरा महंगाई 4.45% पहुंची, गांवों में शहरों से ज्यादा महंगाई का असर

अदरक 83 फ़ीसदी महँगा, और गाँव की थाली

August 24, 2026
semiconductor

बारह कारखाने मंज़ूर, तीन चालू

August 24, 2026
brics

ब्रिक्स की बहस इस बार लखनऊ में

August 24, 2026
monsoon

बारिश लौट आई, बाँध अब भी आधे ख़ाली

August 24, 2026
मक्का की कम बुवाई से एथेनॉल होगा महंगा लेकिन नहीं घटाया जाएगा उत्पादन

अब पॉपकॉर्न का बीज भी अपना

August 24, 2026
daily-news

आज की बड़ी खबरें 24 अगस्त 2026

August 24, 2026
गोबरधन योजना 2026: 23,731 करोड़ का बजट, 10 साल तक तय CBG कीमत और गांवों को बड़ा फायदा

गोबर अब 2,110 रुपये का सौदा है

August 24, 2026
भारत-अमेरिका

युद्धों के बीच मोदी की मजबूत संवाद नीति का दिखा प्रभाव कश्मीर पर बदली अमेरिकी भाषा भारत की बढ़ती साख का संदेश

August 24, 2026
trump

ट्रंप के बयान से पस्त हुआ विपक्ष का ‘ईवीएम विलाप’ और ‘वोट चोरी’ का नैरेटिव

August 24, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

कोलाहल का अखाड़ा न बने संसद

August 24, 2026
पूर्वोत्तर भारत में हरित विकास और स्वास्थ्य क्रांति, स्वच्छ ऊर्जा से बेहतर हो रहा गांवों का जीवन

ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा नॉर्थ ईस्ट

August 24, 2026
ब्रिटिश शासन और भारत विभाजन के इतिहास की कानूनी पड़ताल, राकेश द्विवेदी की पुस्तक का विश्लेषण

साम्राज्य की जिरह

August 24, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कॉलेजों में अब साल में दो बार होंगे एडमिशन

जनवरी-फरवरी व जुलाई-अगस्त में दाखिला ले सकेंगे छात्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 14, 2024
in शिक्षा-रोजगार
0
Now admissions in colleges will be done twice a year
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव आने वाला है। ये बदलाव ऐसा होगा, जिससे विश्वविद्यालयों को साल में दो बार एडमिशन लेने की अनुमित होगी। यानी स्टूडेंट्स के पास एक ही एकेडेमिक सेशन में दो बार एडमिशन लेने का मौका होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एक महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव की घोषणा की है। इसके तहत भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों (एचईआई) को शैक्षणिक सत्र 2024-25 से साल में दो बार छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति होगी।

यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर मामिडाला जगदीश कुमार ने ये बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य भारतीय यूनिवर्सिटी को अंतर्राष्ट्रीय सिस्टम के साथ जोड़ना और लचीलापन बढ़ाना है।

YOU MAY ALSO LIKE

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती 1654 पदों के लिए आवेदन शुरू

एनटीए में निकली कई पदों पर भर्ती, यंग प्रोफेशनल को भी मौका

कब-कब होंगे एडमिशन
वर्तमान में भारतीय हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट जुलाई-अगस्त में शुरू होने और मई-जून में समाप्त होने वाले एक शैक्षणिक सत्र के नियम का पालन करते हैं। साल में केवल एक बार दाखिले की प्रक्रिया होती है। नई नीति के तहत, जनवरी-फरवरी में भी कालेजों में दाखिले होंगे। उसके बाद जुलाई-अगस्त में। यानी साल में दो एडमिशन साइकिल।

प्राइमरी एडमिशन विंडो से चूकने वाले छात्र होंगे लाभान्वित
यूजीसी चेयरमैन ने बताया कि यह कदम उन छात्रों को लाभान्वित करने के लिए बनाया गया है जो बोर्ड एग्जाम रिजल्ट में देरी, स्वास्थ्य समस्याओं या व्यक्तिगत कारणों से प्राइमरी एडमिशन विंडो से चूक जाते हैं।

ओपेन एवं डिस्टेंस कोर्स से प्रेरित कदम
यह नीति ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड में बाइएनुअल एडमिशन की सफलता से प्रेरित थी, जिसे यूजीसी ने अपनी 571वीं बैठक में अनुमति दी थी। यूजीसी डीईबी पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, इन तरीकों से करीब 5 लाख ज्यादा दाखिले हुए। यह इस दृष्टिकोण के प्रति छात्रों की मजबूत रुचि और व्यावहारिकता बताता है। इस सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए, यूजीसी ने इस नीति को रेगुलर कोर्सेस तक बढ़ा दिया।

संसाधनों का अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने में मिलेगी मदद
प्रोफेसर कुमार ने इस बात पर प्रकाश डाला कि द्विवार्षिक प्रवेश से एचईआई को अपने संसाधनों का अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। साल में दो बार संकाय, प्रयोगशाला, कक्षा और सहायता सेवा उपयोग की योजना बनाने की क्षमता के साथ विश्वविद्यालय का संचालन आसान हो सकेगा। यह प्रणाली पहले से ही कई इंटरनेशनल कॉलेजों में लागू है। इसे अपनाने से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और इंटरनेशनल स्टूडेंट एक्सचेंज बढ़ सकता है, जिससे भारत की वैश्विक शैक्षिक प्रतिस्पर्धा में सुधार होगा।

एचईआई के लिए बाई-एनुअल एडमिशन अनिवार्य नहीं
हालांकि यूजीसी चेयरमैन ने जोर देकर कहा कि एचईआई के लिए बाई-एनुअल एडमिशन अनिवार्य नहीं होगा। इसके अलावा, संस्थानों को साल में दो बार प्रवेश की सुविधा के लिए अपने संस्थागत नियमों में संशोधन करना होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation