• Latest
  • Trending
Not 1 or 2, 3 super overs in T20 match

1 या 2 नहीं, टी20 मैच में हुए 3 सुपर ओवर

August 30, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Tuesday, October 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

1 या 2 नहीं, टी20 मैच में हुए 3 सुपर ओवर

सांसें रोक देने वाले मैच में हुबली टाइगर्स के खाते में आई जीत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in खेल, राष्ट्रीय
0
Not 1 or 2, 3 super overs in T20 match
ब्लिट्ज ब्यूरो

बेंगलुरु। टी20 क्रिकेट के सबसे रोमांचक फॉर्मेट में से एक है, जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं। इस फॉर्मेट में कई मुकाबले टाई हुए हैं और फैसला सुपर ओवर से हुआ है। फैंस ने 1 या दो सुपर ओवर किसी मुकाबले में देखे होंगे, लेकिन रोमांच की सारी हदें तो तब पार हो गईं जब महाराजा ट्रॉफी में हुबली टाइगर्स और बेंगलुरु ब्लास्टर्स के मुकाबले में तीन-तीन सुपर ओवर देखने को मिले। सांसें रोक देने वाले इस मैच में विनर का फैसला करने के लिए तीन-तीन सुपर ओवर कराने पड़े। पूरे 40 ओवर खेलने के बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। फिर पहला सुपर ओवर हुआ, जिसमें भी स्कोर बराबर रहा। बारी आई दूसरे सुपर ओवर की, यह भी बराबरी पर छूटा। नतीजा तीसरे सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर निकला। हुबली टाइगर्स ने यह रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया।

सबसे यादगार मैचों में शुमार
हुबली टाइगर्स और बेंगलुरु ब्लास्टर्स के बीच हुआ यह टी20 मुकाबला क्रिकेट के इतिहास के सबसे यादगार मैचों में शुमार रहेगा। पहले बैटिंग करते हुए हुबली टाइगर्स ने 20 ओवर में 164/10 का स्कोर बनाया। थिप्पा रेड्डी (7) और मोहम्मद ताहा (31) सहित शुरुआती विकेट खोने के बावजूद मनीष पांडे (33) और अनेश्वर गौतम (30) के बीच साझेदारी की बदौलत हुबली की टीम 164 रन तक पहुंची। बेंगलुरु के लविश कौशल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पांच विकेट (5/17) झटके।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

स्कोर बराबरी पर
जवाब में बेंगलुरु ब्लास्टर्स की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर में ही विद्वाथ कवरप्पा के हाथों चेतन एलआर का विकेट गिर गया। मयंक अग्रवाल के अर्धशतक (34 गेंदों पर 54 रन) ने बेंगलुरु को मैच में बनाए रखा, लेकिन वे रनरेट बनाए रखने के लिए संघर्ष करते रहे और बेंगलुरु की पारी 164 रन पर समाप्त हुई। मनवंत कुमार ने अग्रवाल के महत्वपूर्ण विकेट सहित 4 विकेट लेकर बेंगलुरु को जीतने से रोका। इसके बाद शुरू हुआ सुपर ओवर का सिलसिला।

पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 10-10 रन बनाए, जिसमें बेंगलुरु के लिए बल्लेबाजी अनिरुद्ध जोशी और चेतन एलआर ने की, जबकि हुबली के लिए मनीष पांडे और मनवंत कुमार ने बल्लेबाजी की।

दूसरा सुपर ओवर भी बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसमें दोनों टीमें 8-8 रन ही बना पाईं ं। तीसरे और अंतिम सुपर ओवर में मनवंत कुमार के दम पर बेंगलुरु ने 12/1 का स्कोर बनाया। मैच हुबली के हाथ से फिसलता हुआ दिख रहा था लेकिन क्रांति कुमार की 4 गेंदों पर 11 रन की बेशकीमती पारी से हुबली टाइगर्स ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली। क्रांति के बल्ले से आखिरी गेंद पर विनिंग चौका निकला।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation