• Latest
  • Trending
Daughters' sting: Aditi, Pulkit, Neha, Kajal and Mansi became world champions

बेटियों का डंका : अदिति, पुलकित, नेहा, काजल और मानसी बनीं वर्ल्ड चैंपियन

August 30, 2024
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

महंगाई 6 फीसदी पार, पर रफ्तार धीमी

November 13, 2026
खरीफ बुवाई 2026

रबी में खाद पर ₹62,370 करोड़ की ढाल

November 12, 2026
देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

November 11, 2026
भारत की उपलब्धियां

एक शाम भारत ने कीव-मॉस्को से की बात

November 10, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
Tuesday, November 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बेटियों का डंका : अदिति, पुलकित, नेहा, काजल और मानसी बनीं वर्ल्ड चैंपियन

अंडर-17 विश्व कुश्ती में पहली बार भारत ने जीता टीम खिताब

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in खेल
0
Daughters' sting: Aditi, Pulkit, Neha, Kajal and Mansi became world champions
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान अदिति कुमारी, नेहा, पुलकित, काजल और मानसी लाठर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कैडेट्स टूर्नामेंट के अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अंडर-17 की विश्व चैंपियन बन गईं हैं। भारत ने ओवरऑल 185 अंक लेकर पहली बार महिला टीम ट्रॉफी जीती। 146 अंक लेकर जापान की टीम दूसरे स्थान पर रही। कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।

इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 10 पदक जीते जिनमें से 5 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन ने भारत को विश्व कुश्ती के मानचित्र पर एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

YOU MAY ALSO LIKE

एशियाई पैरा खेलों में दिखा भारत का दम-खम, 30 स्वर्ण के साथ 114 पदक जीते

अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप

महिला फ्रीस्टाइल में स्वर्णिम सफलता
महिला फ्रीस्टाइल प्रतियोगिताओं में भारतीय महिला पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत ने महिला फ्रीस्टाइल में कुल 5 स्वर्ण पदक जीते, जिससे देश का मान बढ़ा।

यूनान की मारिया गिकिका को हराया अदिति ने
यूनान की मारिया लौइजा गिकिका को खिताबी मुकाबले में 7-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, नेहा ने फाइनल में जापान की सो सुतसुई को पछाड़ दिया। नेहा ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया। पुलकित ने तटस्थ एथलीट के रूप में प्रतिस्पर्धा कर रही डारिया फ्रोलोवा पर 6-3 से जीत हासिल की। वह 5-0 से आगे चल रही थीं, लेकिन मुकाबले के अंत में उन्होंने ‘पुशआउट प्वाइंट’ और सावधानी बरती जिससे फ्रोलोवा को तीन अंक हासिल करने का मौका मिल गया। फ्रोलोवा ने जीत हासिल करने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन पुलकित ने अंतिम 20 सेकंड में अच्छा बचाव करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

हन्ना पिरस्काया को दी शिकस्त
युवा महिला पहलवान मानसी ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में हन्ना पिरस्काया को आसानी से शिकस्त दी। उन्होंने फाइनल मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया। ग्रीको-रोमन में भी भारतीय पुरुष पहलवानों का जलवा रहा। ये प्रतियोगिताएं तीन दिन आयोजित की गईं, जिसमें भारतीय पहलवानों ने दो कांस्य पदक जीते।

भारतीय ग्रीको-रोमन पहलवानों ने ये पदक जीते
कांस्य पदक विजेता
रौनक दहिया (110 किग्रा)
साईनाथ पारधी (51 किग्रा)

पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय सुधार
पिछले साल इस्तांबुल में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने 1 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य पदक जीते थे। चैंपियनशिप के पिछले पांच संस्करणों में भारतीय महिला टीम हमेशा शीर्ष पांच स्थानों पर रही है।

महिला टीम 2021 में यूएसए टीम के बाद दूसरे स्थान पर थी और 2022 में फिर से जापान के बाद दूसरे स्थान पर रही।

गोल्ड मेडल
अदिति कुमारी (43 किग्रा)
नेहा सांगवान (57 किग्रा)
पुलकित (65 किग्रा)
काजल (69 किग्रा)
मानसी लाठर (73 किग्रा)
सिल्वर मेडल
श्रुतिका पाटिल (46 किग्रा)
कांस्य पदक
बाला राज (40 किग्रा)
मुस्कान (53 किग्रा)

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation