• Latest
  • Trending
आईसीसी टूर्नामेंट

भारत में होगा 2031 का वनडे वर्ल्ड कप

November 28, 2026
पीयूसी सर्टिफिकेट

गाड़ियों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता अवधि बढ़ी

November 28, 2026
EPF स्कीम 2026 नए नियम

रिटायरमेंट के बाद किस्त में ले सकेंगे पीएफ का पैसा

November 28, 2026
daily-news

देश में बाघों की संख्या 1827 से बढ़कर 3600 हुई

November 28, 2026
वैभव सूर्यवंशी

देश की प्रभावशाली हस्तियों में वैभव सूर्यवंशी, आलिया और आर्यन

November 28, 2026
भारतीय क्रिकेट

भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीना मैच

November 28, 2026
वैभव सूर्यवंशी

वैभव ने मचाया कोहराम, एक ही मैच में कई रिकॉर्ड ध्वस्त

November 28, 2026
निजी सुरक्षा कर्मी देश की सुरक्षा की पहली पंक्ति: द्विवेदी

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्राइवेट सिक्योरिटी 2.0 का दिया मंत्र

November 28, 2026
खदान बंदी नियम

कोयला खदानों को बंद करने के लिए नए नियम

November 28, 2026
बैरियर-लेस टोलिंग

टेक्नोलॉजी से टोल रेवेन्यू में बढ़ोतरी

November 28, 2026
त्रिपक्षीय बैठक

एटमी खतरा घटाने और ऊर्जा सुरक्षा पर मिलकर काम करेंगे ट्रंप, शी, पुतिन

November 28, 2026
वीजा

मलेशिया जाने के लिए अब भारतीयों को लेना होगा वीजा

November 28, 2026
भारत-जापान रक्षा सहयोग

भारत में मिसाइल टेस्टिंग करेगा जापान

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत में होगा 2031 का वनडे वर्ल्ड कप

2029 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी मिली

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 28, 2026
in खेल
0
आईसीसी टूर्नामेंट

YOU MAY ALSO LIKE

भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीना मैच

वैभव ने मचाया कोहराम, एक ही मैच में कई रिकॉर्ड ध्वस्त

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारत को आईसीसी ने 2 बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी दी है। 2031 के वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत और बांग्लादेश को मिली है। वहीं, 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत में खेली जाएगी। आईसीसी ने 2035 तक का क्रिकेट कैलेंडर फाइनल कर दिया है।
इंडोनेशिया के बाली में कई बैठकों के बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के आयोजन की विंडो को मंजूरी दी गई है।

वनडे विश्व कप
आईसीसी का यह कैलेंडर 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से शुरू होकर 2035 के वनडे वर्ल्ड कप तक चलेगा। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि बड़े टूर्नामेंट क्रिकेट के वैश्विक ढांचे का अहम हिस्सा हैं। इनके आयोजन की पहले से जानकारी मिलने से खिलाड़ियों को हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को बेहतर तरीके से तैयार करने में मदद मिलेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी
भारत को 2029 में पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट 9 से 28 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 2031 में भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक आयोजित होगा। वहीं, 2035 का वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा, लेकिन अभी इसके मेजबान देश का फैसला नहीं हुआ है।

टी20 वर्ल्ड कप
2028 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद अगला संस्करण 2030 में आयोजित होगा। इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 4 जुलाई से 4 अगस्त तक खेला जाएगा। इसके बाद 2032 और 2034 में भी टी20 वर्ल्ड कप आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों विश्व कप के मेजबान देशों की घोषणा अभी नहीं हुई है। 2032 का टूर्नामेंट 14 अक्टूबर से 14 नवंबर तक, जबकि 2034 का टूर्नामेंट 6 जुलाई से 6 अगस्त तक खेला जाएगा।

भारत में हुआ था 2023 वनडे विश्व कप
2023 का वनडे विश्व कप भारत में खेला गया था। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया ने यह विश्व कप जीता था। अब भारत को एक बार फिर 2031 विश्व कप की मेजबानी मिली है।

2028 से 2035 तक आईसीसी टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

साल टूर्नामेंट मेजबान देश तारीख
2028 टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड 12 अक्टूबर-12 नवंबर
2029 डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड 8-12 जून
2029 चैंपियंस ट्रॉफी भारत 9-28 अक्टूबर
2030 टी20 वर्ल्ड कप