• Latest
  • Trending
निजी सुरक्षा कर्मी देश की सुरक्षा की पहली पंक्ति: द्विवेदी

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्राइवेट सिक्योरिटी 2.0 का दिया मंत्र

November 28, 2026
भारतीय क्रिकेट

भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीना मैच

November 28, 2026
आईसीसी टूर्नामेंट

भारत में होगा 2031 का वनडे वर्ल्ड कप

November 28, 2026
वैभव सूर्यवंशी

वैभव ने मचाया कोहराम, एक ही मैच में कई रिकॉर्ड ध्वस्त

November 28, 2026
खदान बंदी नियम

कोयला खदानों को बंद करने के लिए नए नियम

November 28, 2026
बैरियर-लेस टोलिंग

टेक्नोलॉजी से टोल रेवेन्यू में बढ़ोतरी

November 28, 2026
त्रिपक्षीय बैठक

एटमी खतरा घटाने और ऊर्जा सुरक्षा पर मिलकर काम करेंगे ट्रंप, शी, पुतिन

November 28, 2026
वीजा

मलेशिया जाने के लिए अब भारतीयों को लेना होगा वीजा

November 28, 2026
भारत-जापान रक्षा सहयोग

भारत में मिसाइल टेस्टिंग करेगा जापान

November 28, 2026
भारत-जापान रक्षा सहयोग

मिसाइल तकनीक से समुद्री सुरक्षा तक सहयोग करेंगे भारत-जापान

November 28, 2026
प्रीमियम आइसक्रीम

आइसक्रीम कैन

November 28, 2026
असंगठित क्षेत्र विकास

तिमाही में 19% गैर-कृषि विकास

November 28, 2026
अरुणाचल प्रदेश विकास

अरुणाचल प्रदेश भारत का उदीयमान गौरव

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्राइवेट सिक्योरिटी 2.0 का दिया मंत्र

निजी सुरक्षा क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और सम्मान मिले

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 28, 2026
in राष्ट्रीय
0
निजी सुरक्षा कर्मी देश की सुरक्षा की पहली पंक्ति: द्विवेदी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में निजी सुरक्षा क्षेत्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। निजी सुरक्षा कर्मी केवल प्रतिष्ठानों और आवासीय परिसरों की निगरानी करने वाले कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे देश के सुरक्षा तंत्र की पहली सुरक्षा पंक्ति और सबसे बड़ा मानवीय सेंसर नेटवर्क हैं। उन्होंने निजी सुरक्षा क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण, व्यावसायिक दक्षता और सम्मान के साथ विकसित करने पर जोर दिया।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी विगत दिवस नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री (सीएपीएसआई, कैप्सी) के 21वें वार्षिक सिक्योरिटी लीडरशिप समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने निजी सुरक्षा क्षेत्र के भविष्य के लिए ‘प्राइवेट सिक्योरिटी 2.0’ का विजन प्रस्तुत करते हुए तीन प्रमुख मंत्र दिए- गौरव, दक्षता और साझेदारी।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के अनुमान के अनुसार देश में 35 हजार से अधिक निजी सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा लोग इस क्षेत्र में कार्यरत हैं। यह संख्या पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कुल संख्या से भी काफी अधिक है। ऊर्जा संयंत्रों, कोयला खदानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों, बंदरगाहों और डेटा सेंटर जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा में इनकी अहम भूमिका है।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि निजी सुरक्षा कर्मियों को नियमित प्रशिक्षण, कौशल के अनुरूप प्रमाणन और बेहतर वेतन मिलना चाहिए। कार्य अनुभव के आधार पर उनकी योग्यता को मान्यता देने तथा गार्डिंग ऑफिसर जैसी नई पेशेवर पहचान विकसित करने की पहल का उन्होंने स्वागत किया। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों से कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से वेतन देने, भविष्य निधि, बीमा और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक सुरक्षा कर्मी को संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने, तत्काल सूचना देने और जरूरत पड़ने पर प्रभावी कार्रवाई करने का प्रशिक्षण मिलना चाहिए। प्राथमिक उपचार, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और ड्रोन से उत्पन्न खतरों से निपटने की दक्षता भी जरूरी है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मशीनें निगरानी और सूचना जुटाने में मदद कर सकती हैं, लेकिन अंतिम निर्णय प्रशिक्षित इंसान को ही लेना चाहिए। उन्होंने निजी सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस, अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता भी बताई।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को सम्मान देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उनका मूल संदेश था- उचित वेतन, गंभीर प्रशिक्षण और सदैव सम्मान।
इस अवसर पर सिविल डिफेंस व होमगार्ड्स के महानिदेशक सुनील कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल डिफेंस को और अधिक वाइब्रेंट व आधुनिक बनाने पर जोर दिया है और इस लक्ष्य को निजी सुरक्षा क्षेत्र के सहयोग से आसानी से हासिल किया जा सकता है। निजी सुरक्षाकर्मी स्वेच्छा से सिविल डिफेंस के वालंटियर के लिए स्वयं को रजिस्टर करवाते हैं,तो यह आंतरिक सुरक्षा के लिये बेहद महत्वपूर्ण कदम होगा।

कैप्सी के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने उनके इस सुझाव को मान लिया है कि प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भविष्य में गार्डिंग ऑफिसर के रुप पहचाना जाए ताकि इन एक करोड़ लोगों को सामाजिक सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि गुजरात स्थित राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी और कैप्सी के बीच समझौता हुआ है जिसके तहत अब निजी सुरक्षकर्मियों को यहां से आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग मिलेगी।

सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ए बी शिवाने, गृह मंत्रालय के पूर्व अपर सचिव भगवान शंकर और गुजरात पुलिस के पूर्व महानिदेशक अनिल प्रथम ने भी राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा क्षेत्र के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।


एनसीएस वन नाम से नया जॉब पोर्टल शुरू

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नेशनल करियर सर्विस वन (एनसीएस वन) के नाम से एक नया जॉब पोर्टल शुरू किया है।
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में आयोजित चिंतन शिविर के दौरान एनसीएस वन (ओपन नेटवर्क फॉर एम्प्लॉयमेंट) पोर्टल लॉन्च किया।

यह पोर्टल नौकरी खोजने वालों, कंपनियों, राज्य रोजगार पोर्टलों, निजी जॉब प्लेटफॉर्म और शैक्षणिक कैंपस को एक ही नेटवर्क से जोड़ता है।
इस पोर्टल पर कंपनियां, सरकारी और निजी जॉब पोर्टल और शैक्षणिक कैंपस एक साथ मौजूद हैं।
इसके साथ ही एक इंडेक्स भी लॉन्च किया गया है जो लेबर की डिमांड और सप्लाई का गैप बताएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

अग्निवीरों के लिए दो साल के सेवा विस्तार की घोषणा

जल्द नई वर्दी में नजर आएंगे सीआईएसएफ के जवान

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation