ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। अभिनेत्री आलिया भट्ट, शाहरुख खान के बेटे अभिनेता आर्यन खान, पंचायत वेब सीरीज के अभिनेता जितेंद्र कुमार, फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया व युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला समेत भारतीय मनोरंजन, खेल और कारोबार जगत की 100 प्रभावशाली हस्तियों को टाइम मैगजीन की पहली टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया सूची में जगह मिली।
यह पहली बार है, जब टाइम मैगजीन ने सिर्फ भारत की प्रभावशाली प्रतिभाओं पर केंद्रित टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया सूची जारी की। इसमें भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की 100 प्रभावशाली हस्तियों को शामिल किया। मुंबई में टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया गाला का 12 दिसंबर को आयोजन होगा। इसमें हस्तियों का सम्मान होगा।
प्रसिद्ध गायक दिलजीत दोसांझ को भी जगह
मनोरंजन जगत से मिर्जापुर सीरीज के अली फजल, अभिनेता विक्क ी कौशल समेत कई कलाकार शामिल हैं। प्रसिद्ध गायक दिलजीत दोसांझ को जगह मिली। नौ खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं।
मनोरंजन श्रेणी
- आलिया भट्ट (अभिनेत्री)
- जितेंद्र कुमार (अभिनेता)
- सामंथा रुथ प्रभु (अभिनेत्री)
- तापसी पन्नू (अभिनेत्री)
- विक्की कौशल (अभिनेता)
- तृप्ति डिमरी (अभिनेत्री)
- कानि कुश्रुति (अभिनेत्री)
- जहान कपूर (अभिनेता)
- दुलकर सलमान (अभिनेता)
- इप्शिता चक्रवर्ती (अभिनेत्री)
- अली फजल (अभिनेता)
- पार्वती थिरुवोथु (अभिनेत्री)
- आर्यन खान (अभिनेता)
- ईशान खट्टर (अभिनेता)
मैगजीन के कवर पेज पर भी आलिया छाईं
टाइम मैगजीन ने टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया के लिए तीन अलग-अलग ग्लोबल कवर पेज जारी किए हैं। इन पर कुल पांच लोग हैं। पहले पेज पर अभिनेत्री आलिया भट्ट, दूसरे पर स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक पवन कुमार चंदना और तीसरे पर आर्यन खान, पायल कपाड़िया और तेजा रियो शामिल हैं।
खेल जगत
- वैभव सूर्यवंशी (क्रिकेटर)
- मीराबाई चानू (भारोत्तोलक)
- हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट)
- लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाज)
- गुकेश डोम्माराजू (शतरंज)
- विथ्या रामराज (एथलीट)
उद्योग जगत
- विद्या परशुरामकर (उद्यमी)
- पवन कुमार चंदना (उद्यमी)
- दिव्या पणिक्कर (समुद्र विज्ञानी)
- सीवान संतोष (उद्यमी)
- निखिल कामथ (उद्यमी)
- क्लेयर मजूमदार (उद्यमी)
- श्रेया मिश्रा (उद्यमी)
- अलबिदर सिंह ढींडसा (ब्लिंकिट के सीईओ)
- कुलदीप दांतेवाडिया (उद्यमी)
- अनीश मालपानी (उद्यमी)
- पीयूष बंसल (लेंसकार्ट के सह-संस्थापक)
- राधिका गुप्ता (उद्यमी)
- सौम्या डाबरीवाल और आराधना राय गुप्ता (उद्यमी)
- तरूण मेहता (इलेक्ट्रिक वाहन उद्यमी)
- केशव सूरी (उद्यमी)
- लियो मेवली (उद्यमी)
- अजायता शाह (उद्यमी)
- तरूण चेरुकुरी (उद्यमी)
- प्रत्यूष कुमार (उद्यमी)
- जिनाली मोदी (उद्यमी)
- श्रेय अग्रवाल (जलवायु प्रौद्योगिकी उद्यमी)
- तान्या सिंघल (उद्यमी)
- अवैस अहमद (उद्यमी)
कला श्रेणी
- देवी सीतारम (चित्रकार)
- भाविता मांडव (फैशन मॉडल)
- पद्मा यांगचान (फैशन डिजाइनर)
- सुमुखी सुरेश (लेखिका)
- दीया जौकानी (फैशन डिजाइनर)
- ईशान घोष (तबला वादक)
- साई पल्लवी (नृत्यांगना)














