• Latest
  • Trending
Next goal is to get all daughters vaccinated against cervical cancer: PM Modi

अगला लक्ष्य सभी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवाना : पीएम मोदी

April 5, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Tuesday, October 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अगला लक्ष्य सभी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवाना : पीएम मोदी

बिल गेट्स से मुलाकात में कहा, मैं भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने दूंगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 5, 2024
in महिला, महिला-खेल
0
Next goal is to get all daughters vaccinated against cervical cancer: PM Modi
डॉ. सीमा द्विवेदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनका अगला लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि देश की हर बेटी को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगे। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर हुई बातचीत में मोदी ने कहा, तीसरी बार एनडीए सरकार सत्ता में आते ही सर्वाइकल कैंसर में अनुसंधान के लिए बजट जारी करेगी। हम वैज्ञानिकों से इस बीमारी के लिए स्थानीय शोध करने और स्वदेशी टीका बनाने को कहेंगे ताकि किफायती ढंग से देश की हर बेटी को सर्वाइकल कैंसर का टीका लग सके।

विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
मोदी ने कृषि, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल व डीप फेक जैसे संकटों के बारे में भी चर्चा की। बिल गेट्स ने मोदी से पूछा कि वे कौन सी तकनीकी प्रगति से उत्साहित हैं। इस पर मोदी ने कहा, प्रौद्योगिकी खासतौर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

रिसाइकिल सामग्री से बनी जैकेट पहनी पीएम ने
मोदी ने गेट्स से मुलाकात के दौरान रिसाइकिल सामग्री से बनी एथनिक जैकेट पहनी। उन्होंने कहा, पुनः उपयोग हमारी प्रकृति में निहित है। ये जो हाफ जैकेट पहनी है, वह रिसाइकिल सामग्री से बनी है। इसकी खासियत है कि इसे दर्जी की दुकानों पर अतिरिक्त कपड़े के टुकड़ों का इस्तेमाल करके व रिसाइकिल प्लास्टिक की बोतलों से बनाया गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल मंचों का अहम योगदान
मोदी ने कहा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने में डिजिटल मंचों का अहम योगदान है।
हमने इसके जरिये यह सुनिश्चित किया कि दूरदराज के क्षेत्रों को भी शहरी केंद्रों के समान चिकित्सा सेवाएं प्राप्त हों। इसी तरह बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा देने के लक्ष्य में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका है। हम बच्चों के लिए ऐसी पाठन सामग्री तैयार कर रहे हैं जो उन्हें रुचिकर लगे। ऑडियो विजुअल कंटेंट इसका उदाहरण है। बच्चे इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं।

मैं भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने दूंगा
मोदी ने कहा, जब मैं दुनिया में डिजिटल विभाजन के बारे में सुनता हूं तो कहता हूं कि मैं अपने पड़ोस में ऐसा कुछ नहीं होने दूंगा जिससे डिजिटल विभाजन हो। आज, मैं इस डिजिटल सुविधा को गांवों तक पहुंचाना चाहता हूं। क्योंकि वे एक बहुत बड़ा लक्ष्य समूह हैं।

बच्चा भी पैदा होते ही बोलता है ‘ए-आई’: मोदी
मोदी ने बातचीत के दौरान हल्के फुल्के अंदाज में बिल गेट्स से कहा, हमारे यहां मां को ‘आई’ कहा जाता है। हमारे यहां बच्चे इतने एडवांस हैं कि वे पैदा होने के कुछ दिन बाद ही ए-आई बोलने लगते हैं। पीएम मोदी ने कहा, सभी को एआई और चैटजीपीटी के साथ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। इसकी क्षमताओं को पार करने का प्रयास करना चाहिए।

महिलाओं को होने वाला चौथा सबसे आम कैंसर है सर्वाइकल
– निम्न व मध्य आय वाले देशों में महिलाओं को असमान रूप से सर्वाइकल कैंसर कर रहा प्रभावित
– भारत में 2022 में 14.13 लाख नए मामले मिले इसके व 9.16 लाख लोगों की मौत हुई
– 60 करोड़ डॉलर देने का एलान हाल ही में वैश्विक दानदाताओं ने किया है। सर्वाइकल कैंसर के इलाज व अनुसंधान के लिए।
– विश्व बैंक, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन व यूनिसेफ ने कहा इस रकम का इस्तेमाल टीकाकरण बढ़ाने में होगा

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation