• Latest
  • Trending
Mumbaikars will be able to enjoy traveling in underground metro from July

जुलाई से अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर का आनंद ले सकेंगे मुंबईकर

May 3, 2024
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Sunday, July 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जुलाई से अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर का आनंद ले सकेंगे मुंबईकर

मई में पूरा होगा हैवीवेट इंटिग्रेटेड ट्रायल रन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 3, 2024
in महाराष्ट्र
0
Mumbaikars will be able to enjoy traveling in underground metro from July
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। 2023 के अंत से चल रहा मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो का ट्रायल रन अंतिम चरण के करीब पहुंच गया है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएसआरसी) के अनुसार मई के अंत तक इंटिग्रेटेड ट्रायल रन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इसके बाद अंतरराष्ट्रीय दर्जे के स्वतंत्र संस्थान के माध्यम से मेट्रो लाइन और उपकरणों की जांच कराई जाएगी। इंडिपेंडेंट सेफ्टी असेसमेंट (आईएसए) सर्टिफिकेट प्राप्त किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय संस्थान द्वारा प्राप्त सर्टिफिकेट को मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएसआरएस) को भेजा जाएगा। सीएसआरएस की जांच के बाद मेट्रो के दरवाजे आम यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। यह सभी अनिवार्य प्रक्रिया पूरी करने में क़रीब दो से ढाई महीने का समय लग सकता है। मेट्रो-3 कॉरिडोर के पहले फेज के तहत मौजूदा समय में आरे से बीकेसी की बीच मेट्रो का ट्रायल रन चल रहा है। इस दौरान मेट्रो को 95 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ा कर उसके सभी उपकरणों की जांच हो रही है। मेट्रो दौड़ाने के साथ ही सिगनलिंग सिस्टम, टेलिकम्युनिकेशन, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर और ट्रैक की टेस्टिंग का भी काम चल रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

ट्रेन में भारी सामान रख जल्द दौड़ाया जाएगा
इंटिग्रेटेड ट्रायल रन के दौरान अब तक खाली ट्रेन को दौड़ा कर उसकी जांच हो रही है। मेट्रो प्रशासन द्वारा जल्द ही अगले चरण का ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। इसके तहत भारी सामान रख कर ट्रेन को दौड़ाया जाएगा। इस टेस्ट के दौरान ट्रेन की क्षमता की जांच होगी। एक अधिकारी के अनुसार हैवीवेट ट्रायल रन प्रक्रिया शुरू करने के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। जल्द ही यह टेस्ट शुरू होगा।

दूसरे फेज की 11 रैक पहुंची
आरे से बीकेसी के बीच मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी के साथ ही एमएसआरसी ने दूसरे फेज की भी तैयारी शुरू कर दी है। पहले फेज में 9 ट्रेन के साथ सेवा शुरू होगी, सभी 9 ट्रेन की जांच का काम पूरा कर लिया गया है। एमएसआरसी के अनुसार दूसरे फेज में मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए मेट्रो की अतिरिक्त 11 ट्रेन मुंबई पहुंच चुकी हैं। अतिरिक्त 11 ट्रेन की टेस्टिंग का भी काम शुरू कर दिया गया है।

क्यों अहम है उपकरणों की जांच?
एमएसआरसी द्वारा स्वतंत्र एजेंसी को जांच के लिए बुलाने से पहले खुद कई एंगल से पड़ताल की जाती है क्योंकि अपनी ओर से फूलप्रूफ संतुष्टि होने के बाद ही स्वतंत्र एजेंसी को जांच के लिए बुलाया जाता है। सीएसआरएस को अंतिम चरण की जांच के लिए बुलाने से पहले मेट्रो रेल कॉरिडोर के मार्ग में लगे सिगनलिंग सिस्टम की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराना अनिवार्य होता है। थर्ड पार्टी द्वारा जांच करने से पहले एमएसआरसी को खुद पूरे सिस्टम की जांच करनी होती है। बाहरी संस्था उपकरणों के दोबारा जांच का काम करती है, ताकि सेवा शुरू करने से पहले सभी ख़ामियां दूर की जा सकें। इस दौरान ट्रेन को लो और हाई स्पीड में दौड़ा कर सभी उपकरणों की जांच की जाती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation