• Latest
  • Trending
Lakhs of people will soon get Ganga water

लाखों लोगों को जल्द मिलेगा गंगा जल

May 3, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लाखों लोगों को जल्द मिलेगा गंगा जल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 3, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Lakhs of people will soon get Ganga water
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ । सिद्धार्थ विहार में 120 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) का गंगाजल प्लांट बनकर तैयार हो गया है। ट्रायल पूरा हो चुका और जल्द इसे शुरू कर दिया जाएगा। प्लांट से नोएडा को 90 और सिद्धार्थ विहार आवासीय योजना को 30 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। इससे नौ लाख से अधिक लोगों को पेयजल मिल सकेगा। नोएडा और सिद्धार्थ विहार को गंगाजल देने के लिए प्रदेश सरकार ने इस प्लांट को करीब सात साल पहले स्वीकृति दी थी। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्लांट चालू करने से पहले सभी ट्रायल हो चुके हैं। नोएडा प्राधिकरण और आवास विकास परिषद को पत्र लिख दिया है। उनकी ओर से जैसे ही पानी की आपूर्ति करने के लिए कहा जाएगा, इसे तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण के जल-सीवर विभाग के महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टर-118, 127 सहित करीब 26 सेक्टर-सोसाइटियों और गांवों में गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए संबंधित सेक्टरों में लाइनों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। अभी इस हिस्से में गंगाजल नहीं जा रहा है। इसके अलावा शहर के आंतरिक हिस्सों में भी गंगाजल की सप्लाई होगी। इससे शहर में भी पानी की गुणवत्ता बेहतर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि घरों को आपूर्ति पहुंचाने के लिए डाली गई लाइनें काफी पुरानी हो गई हैं। इनकी मरम्मत में चार से पांच माह का समय लग सकता है। काम पूरा होने पर सिद्वार्थ विहार पलांट से गंगाजल मांगा आएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

तीन प्लांट से नोएडा को 282 एमएलडी पानी मिलेगा
प्रताप विहार में 120 एमएलडी और सिद्धार्थ विहार के करीब 245 एमएलडी प्लांट से 192 एमएलडी गंगाजल नोएडा को जाता है और बाकी पानी गाजियाबाद को मिलता है। 120 एमएलडी का प्लांट शुरू होने पर 90 एमएलडी नोएडा को और बाकी गाजियाबाद को मिलेगा। नोएडा को कुल एमएलडी पानी मिलेगा, लेकिन इसमें से 50 एमएलडी खोड़ा को दे दिया जाएगा।

सिद्धार्थ विहार में प्लांट का निर्माण वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। तब लागत 239 करोड़ रुपये थी। कोरोनाकाल में काम रुक गया। साथ ही एनएच-नौ और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) के निर्माण की वजह से इसका काम रुक गया। इस कारण लागत बढ़कर 304 करोड़ रुपये हो गई। देरी की वजह से 27 फीसदी से अधिक लागत बढ़ गई। गाजियाबाद जिले का यह तीसरा प्लांट है। यहां पर 120 एमएलडी और करीब 245 एमएलडी का प्लांट पहले से चल रहा है।

प्लांट तैयार
प्लांट पूरी तरह से तैयार है, ट्रायल के बाद जलाशय भी भर दिए गए हैं। दोनों विभागों को पत्र लिख दिया है। इनकी तरफ से पानी की मांग करने पर प्लांट चालू कर दिया जाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation