• Latest
  • Trending
Court

हाथ से मैला ढोना अमानवीय: बॉम्बे हाईकोर्ट

May 3, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हाथ से मैला ढोना अमानवीय: बॉम्बे हाईकोर्ट

- कोर्ट अब खुद करेगा निगरानी, मुंबई के अफसरों से मांगा जवाब

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 3, 2024
in महाराष्ट्र
0
Court
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। 2013 में प्रतिबंध लगने के बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में सिर पर मैला ढोने की प्रथा जारी है। इसके मद्देनजर बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाथ से मैला ढोने पर लगी रोक को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने का निर्देश दिया है।

प्रदेश के सामाजिक न्याय व विशेष सहायता विभाग के सचिव यह नियुक्ति करेंगे, जो सरकार के विभिन्न विभागों और लोकल अथॉरिटी के बीच तालमेल स्थापित करेगा। नोडल अधिकारी को अगली सुनवाई के दौरान शहरी और ग्रामीण इलाकों में हाथ से मैला ढोने वाले लोगों के पुनर्वसन, बेहतरी और सर्वेक्षण को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी पेश करने का निर्देश दिया है।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

2013 में लगा था प्रतिबंध
जस्टिस नितिन जामदार और जस्टिस एमएम साठे की बेंच ने कहा कि कानून हाथ से मैला ढोने की प्रथा को अमानवीय मानता है। 2013 में कानून लाकर इस प्रथा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इस कानून के प्रावधानों पर प्रभावी ढंग से अमल जरूरी है।

अफसरों को दिए निर्देश
जस्टिस ने कहा कि व्यक्तिगत स्तर के बजाय इस मुद्दे को व्यापक नजरिए से देखने की जरूरत है, क्योंकि देश के विभिन्न हिस्सों में यह प्रथा अभी अस्तित्व में है। बेंच ने वैसे तो नोडल अधिकारी को मैला ढोने पर लगे प्रतिबंध के संबंध में उठाए गए कदमों की जानकारी सभी स्थानीय निकायों से मंगाने को कहा है, लेकिन पहले चरण में अधिकारी को कोर्ट में बीएमसी, केडीएमसी, टीएमसी और मीरा भाईंदर महानगरपालिका की जानकारी पेश करने का निर्देश दिया है। इस विषय पर श्रमिक जनता संघ ने याचिका दायर की है। 7 मई को याचिका परअगली सुनवाई होगी।

‘क्या स्टेट लेवल कमेटी का गठन हुआ है ‘
अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सचिव से जानना चाहा है कि क्या मैला ढोने पर प्रतिबंध के लिए स्टेट मॉनिटरिंग कमिटी, विजलेंस कमेटी, स्टेट लेवल सर्वे कमेटी और उप विभागीय कमेटी का गठन किया गया है। यदि यह कमेटी नहीं है, तो इनके गठन को लेकर कितने समय में और क्या कदम उठाए जाएंगे?

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation