• Latest
  • Trending
Saifuddin will remain the Syedna of Dawoodi Bohra community

सैफुद्दीन ही रहेंगे दाउदी बोहरा समुदाय के सैयदना

May 3, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सैफुद्दीन ही रहेंगे दाउदी बोहरा समुदाय के सैयदना

हटाने की याचिका 10 साल बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने की खारिज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 3, 2024
in महाराष्ट्र
0
Saifuddin will remain the Syedna of Dawoodi Bohra community
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने दाउदी वोहरा समुदाय के उत्तराधिकार को लेकर 10 साल से जारी कानूनी विवाद पर विराम लगा दिया है। साथ ही, मुफ्फदल सैफुद्दीन को सैयदना घोषित करने के फैसले को कायम रखा है। यहीं नहीं, कोर्ट ने सैफुद्दीन के बतौर सैयदना की नियुक्ति को चुनौती देने वाले दावे (सूट) को खारिज कर दिया है।

यह मुकदमा ताहेर फखरुद्दीन ने दायर किया था। अप्रैल, 2023 में हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई को पूरा कर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था, जिसे जस्टिस गौतम पटेल ने सुनाया। जस्टिस पटेल ने कहा कि उन्होंने मामले से जुड़े सबूतों पर फैसला सुनाया है, न कि आस्था के आधार पर। मैंने यथासंभव फैसले को तटस्थ रखा है। मैं किसी प्रकार की उथलपुथल नहीं चाहता हूं।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

2014 में सैयदना मोहम्मद बुराहनुद्दीन के 102 वर्ष की उम्र में निधन के बाद उनके बेटे मुफ्फदल सैफुद्दीन सैयदना बने थे, जिसे बुरहानुद्दीन के भाई खौजाइमा कुतुबुद्दीन ने 2014 में हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

यह था विवाद
कुतुबुद्दीन ने दावा किया था कि बुरहानुद्दीन ने 1965 में उन्हें गुप्त तरीके से ‘नास’ प्रशस्त की थी। बता दें कि ‘नास’ सैयदना का उत्तराधिकारी घोषित करने की आधिकारिक प्रक्रिया है। कुतुबुद्दीन के अनुसार, सैफुद्दीन ने कपटपूर्ण ढंग से सैयदना का पद हासिल किया, लिहाजा मुझे सैयदना के रूप में मान्यता दी जाए। इस बीच कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुतुबुद्दीन की मौत हो गई, तो उनके बेटे ताहेर ने उनके मुकदमे को आगे बढ़ाया। ताहेर के अनुसार, उनके पिता ने उन्हें ‘नास’ प्रशस्त की थी, इसलिए उन्हें सैयदना माना जाए।

ये दलीलें दी गईं
कोर्ट में इस मामले में मुख्य रूप से ‘नास’ की वैधता समेत कई मुद्दों पर बहस हुई। सुनवाई के दौरान ताहेर का पक्ष रखने वाले वकील ने दावा किया कि ‘नास’ स्थायी होती है। अगर एक बार यह प्रशस्त कर दी जाए, तो इसे बदला नहीं जा सकता । वहीं, सैफुद्दीन का पक्ष रख रहे सीनियर एडवोकेट जनक दास ने कहा कि ‘नास’ में बदलाव किया जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण अंतिम ‘नास’ ही वैध होती है, जो उनके मुवक्कि ल (सैफुद्दीन) को प्रशस्त की गई थी। 52वें सैयदना बुरहानुद्दीन ने गवाहों की मौजूदगी में 2011 में अपने बेटे के नाम पर आखरी नास प्रशस्त की थी। गौरतलब है कि वोहरा समुदाय मुख्य रूप से एक कारोबारी समुदाय है, जो दुनिया भर में फैला हुआ है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation