• Latest
  • Trending
कठिनाइयों में तपकर ‘कुंदन’बनीं नीतू घनघस

कठिनाइयों में तपकर ‘कुंदन’बनीं नीतू घनघस

March 31, 2023
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
Tuesday, September 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कठिनाइयों में तपकर ‘कुंदन’बनीं नीतू घनघस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 31, 2023
in महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप
0
कठिनाइयों में तपकर ‘कुंदन’बनीं नीतू घनघस

साजी चाको

नई दिल्ली। यह भारतीय महिला मुक्केबाज हाल ही में 26 मार्च को दिल्ली के केडी जादव स्टेडियम में संपन्न हुई विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में देश की शान बनीं। भारतीय महिलाओं ने इतिहास रचा जब उन्होंने समग्र चैंपियन बनने के लिए स्वर्ण पदक जीते।

विश्व खिताब जीतने वाली चार स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों में से निस्संदेह सबसे प्रभावशाली नीतू घनघस रहीं। भिवानी की 22 वर्षीय तेज तर्रार बाॅक्सर ने मंगोलिया की लुत्साइखान को हराकर न्यूनतम वजन वर्ग में खुद को गौरव का ताज पहनाया। वैसे, बॉक्सिंग रिंग के बाहर नीतू को अनेक कठिनाइयों, परीक्षाओं से गुजरना पड़ा है लेकिन मानसिक और वित्तीय दोनों तरह की दिक्कतों से मुकाबले के लिए उनके परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया। उनके पिता जय भगवान, जो हरियाणा विधानसभा के कर्मचारी हैं, विशेष प्रशंसा के पात्र हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

नारी शक्ति का स्वर्णिम पंच

सात्विक व चिराग बने स्विस ओपन डबल्स चैंपियन

ब्लिट्ज इंडिया से बात करते हुए, नीतू ने कहा कि यह उनके पिता जय भगवान थे जिन्होंने उन्हें मुक्केबाजी में आगे बढ़ाया। मैं बचपन में काफी गुस्सैल हुआ करती थी और अपने दोस्तों के साथ लड़ाई-झगड़ा करना शुरू कर देती थी। ज्यादातर माता-पिता ऐसे शरारती बच्चों को डांटते और पीटते हैं, लेकिन मेरे पिता ने बिल्कुल अलग तरीका अपनाया। मेरे गुस्से को ठीक से चैनलाइज करने के लिए उन्होंने मुझे बॉक्सिंग से परिचित कराया। मैं वास्तव में इसके लिए उनकी ऋणी हूं, नीतू ने कहा। भले ही नीतू ने बॉक्सिंग को गंभीरता से लेना शुरू किया, लेकिन वह सब जूनियर स्तर पर ज्यादा प्रगति नहीं कर सकीं। उनके पास उचित तकनीक का अभाव था और कम ज्ञात विरोधियों से हार जाती थीं। उनमें हताशा घर कर गई थी। स्थिति यह आ गई कि वह मुक्केबाजी को छोड़ने तक की बात सोचने लगी थी। लेकिन यहीं उनके पिता जय भगवान ने निर्णायक भूमिका निभाई थी। उन्होंने हरियाणा विधानसभा से तीन साल की अवैतनिक छुट्टी ली और खेती शुरू की, इतना ही नहीं, इस नाजुक दौर में उन्होंने एक बहुत बड़ा जोखिम लिया।

नीतू ने बताया, मेरे विशेष प्रशिक्षण के खर्च के लिए उन्होंने 20 लाख रुपये का ऋण लिया, यह एक बड़ी राशि थी जिसके लिए उन्होंने अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख दी। नीता ने अपनी आंखों में आंसू के साथ यह बात बताई। जय भगवान ने ऐसा करने से पहले दो बार नहीं सोचा। अपने पिता के त्याग की सीमा को महसूस करते हुए, नीतू ने खेल को बहुत गंभीरता से लिया। “मैं अपने पिता को निराश नहीं कर सकती थी जिन्होंने मेरे लिए सब कुछ जोखिम में डाल दिया। मैं उनके भरोसे को सही साबित करना चाहती थी जो उन्होंने मुझ में दिखाया था। मैंने बॉक्सिंग क्षेत्र में रोजाना करीब आठ घंटे अभ्यास करना शुरू किया। सौभाग्य से भिवानी बॉक्सिंग क्लब के संस्थापक प्रसिद्ध बॉक्सिंग कोच जगदीश सिंह ने एक मुकाबले के दौरान उनका खेल देखा और खामियां गिनाई तथा सुधार के टिप्स दिए। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि मैं जगदीश सर के साथ सही समय पर जुड़ गई। मैं तब 15 साल की थी और अपने पिता के दुपहिया वाहन से 40 किलोमीटर की दूरी तय करती थी, जो मेरे घर और बॉक्सिंग क्लब के बीच की दूरी है। इसके बाद नीतू ने राज्य स्तर और राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतने शुरू कर दिए। बड़ा क्षण 2022 में आया, जब उन्होंने यूके में राष्ट्रमंडल खेलों में न्यूनतम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। नीतू ने कहा, उस स्वर्ण पदक ने मुझे अहसास कराया कि मुझमें विश्व विजेता बनने की प्रतिभा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation