• Latest
  • Trending
सात्विक व चिराग बने स्विस ओपन डबल्स चैंपियन

सात्विक व चिराग बने स्विस ओपन डबल्स चैंपियन

March 31, 2023
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

October 19, 2026
आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

October 19, 2026
Thursday, October 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सात्विक व चिराग बने स्विस ओपन डबल्स चैंपियन

फाइनल में चीनी जोड़ी को सीधे सेटों में पीटा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 31, 2023
in महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप
0
सात्विक व चिराग बने स्विस ओपन डबल्स चैंपियन

ब्लिट्ज ब्यूरो

बासेल। भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चीन के रेन शियांग यू और तान कियांग को हराकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन पुरुष युगल खिताब जीत लिया। विश्व चैम्पियनशिप 2022 की कांस्य पदक विजेता तथा दूसरी वरीयता प्राप्त भारत जोड़ी ने दुनिया की 21वें नंबर की जोड़ी को 54 मिनट में 21-19, 24-22 से हराया। भारत के लिए सत्र का यह पहला खिताब है। पिछले सप्ताह ही सात्विक और चिराग की जोड़ी ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के दूसरे दौर से बाहर हो गई थी। भारतीय जोड़ी के लिए यह पांचवां विश्व टूर खिताब है। इसने पिछले साल इंडिया ओपन और फ्रेंच ओपन भी जीता था। इससे पहले 2019 में थाईलैंड ओपन और 2018 में हैदराबाद ओपन जीता था। सात्विक और चिराग ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले भारत के लिए पी वी सिंधू (2022), साइना नेहवाल (2011 और 2012), किदाम्बी श्रीकांत (2015) और एच एस प्रणय (2016) स्विस ओपन खिताब जीत चुके हैं। सात्विक और चिराग ने फाइनल तक के सफर में तीन-तीन सेट के मैच खेले जबकि तान और रेन ने एक भी गेम नहीं गंवाया।

सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : पहली बार इस चीनी जोड़ी से खेले सात्विक और चिराग ने सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दोनों ने आक्रामकता के साथ बेहतरीन रक्षण का भी प्रदर्शन किया। पहले गेम में दोनों ने 3-1 से बढ़त बना ली, लेकिन चीनी जोड़ी ने वापसी करके स्कोर 6-6 किया। ब्रेक तक भारतीय जोड़ी के पास तीन अंक की बढ़त थी। भारतीय जोड़ी की बढत 15-10 से 18-13 हो गई। तान और रेन ने जल्दी ही स्कोर 17-18 कर दिया, इसके बाद चिराग के स्मैश ने भारत को दो अंक दिलाए। दूसरे गेम में मुकाबला करीबी रहा और चीनी जोड़ी ने जबर्दस्त जुझारूपन दिखाया, लेकिन भारतीय जोड़ी ने निर्णायक क्षणों में संयम बनाए रखकर जीत दर्ज की।

YOU MAY ALSO LIKE

नारी शक्ति का स्वर्णिम पंच

कठिनाइयों में तपकर ‘कुंदन’बनीं नीतू घनघस

नहीं चल पाए स्टार शटलर : भारत के अन्य स्टार शटलर पीवी सिंधू , एचएस प्रणय व किदाम्बी श्रीकांत व लक्ष्य सेन ने स्विस ओपन में निराश किया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation