• Latest
  • Trending
पंजाब विश्वविद्यालय की मेजबानी में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन’ विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का लॉ ऑडिटोरियम में आयोजन हुआ।

‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ रोशनी की एक किरण : प्रो. जगदीश

December 1, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ रोशनी की एक किरण : प्रो. जगदीश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 1, 2023
in राष्ट्रीय
0
पंजाब विश्वविद्यालय की मेजबानी में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन’ विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का लॉ ऑडिटोरियम में आयोजन हुआ।
मनोज जैन

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की मेजबानी में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन’ विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का लॉ ऑडिटोरियम में आयोजन हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करना था। यह सम्मलेन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर रेणु विग द्वारा गर्मजोशी से सभी आगंतुकों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास का संक्षिप्त परिचय देते हुए ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ के क्रियान्वयन के सन्दर्भ में पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा उठाये गए महत्वपूर्ण प्रयासों का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ सत्र 2023 -24 से लागू कर दी गयी है तथा पंजाब विश्वविद्यालय से सम्बंधित कॉलेजों में यह अगले सत्र से लागू कर दी जायेगी। इसके बाद हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्यों को रेखांकित किया, जिसने आगामी व्यावहारिक चर्चा के लिए सुदृढ़ भूमिका का कार्य किया।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

उन्होंने बताया कि इस सम्मलेन में उत्तरी क्षेत्र के लगभग 240 उच्चतर शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिन्हें गहन विचार-मंथन के लिए दस समूहों में बांटा गया था। उन्होंने विश्वास जताया कि इन समूहों द्वारा दी गयी संस्तुतियां ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ के सार्थक क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

– राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन पर पंजाब विवि में सम्मेलन
– उत्तरी क्षेत्र के 240 उच्चतर शिक्षा संस्थानों ने भाग लिया

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने विद्यार्थियों के लिए एनईपी के सर्वोच्च महत्व पर जोर दिया और विश्वविद्यालयों में इसके तेजी से कार्यान्वयन की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ को रोशनी की एक किरण के रूप में प्रस्तुत करते हुए विश्वास जताया कि यह किरण शिक्षा जगत के अन्धकार को दूर करेगी और हमारे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करते हुए उन्हें मौलिक चिंतन के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एक ऐसा परिवेश प्रदान करना हम सब की सांझी ज़िम्मेदारी है जिसमें वे शिक्षा के समस्त आयामों को आत्मसात कर सकें । इस अवसर पर एनईपी से संबंधित यूजीसी की पहलों को प्रदर्शित करने वाली एक लघु फिल्म भी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित लोगों को नीति का समर्थन करने वाले प्रयासों के सम्बन्ध में एक अंतर्दृष्टि प्रदान की। उद्घाटन भाषण हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा दिया गया, जिसमें व्यापक शैक्षिक परिदृश्य में एनईपी 2020 के महत्व पर एक गहन परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अकादमिक जगत से पधारे सभी आमंत्रित बुद्धिजीवियों तथा हितधारकों का आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को उसकी मूल भावना के साथ लागू करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें। कार्यक्रम का समापन पंजाब विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन की डीन प्रोफेसर रुमिना सेठी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation