• Latest
  • Trending
hybrid fund

हाइब्रिड फंड में लंबी अवधि का निवेश दे सकता है बेहतर रिटर्न

June 11, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हाइब्रिड फंड में लंबी अवधि का निवेश दे सकता है बेहतर रिटर्न

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 11, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
hybrid fund
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। शेयर बाजार में निवेश करने वाले ढेरों ऐसे इन्वेस्टर्स ऐसे भी होते हैं जो लंबी अवधि तक के लिए निवेश करना चाहते हैं। वे ऐसा शेयर या म्यूचुअल फंड चाहते हैं, जिसमें एक बार निवेश कर छोड़ दिया जाए। वह अपने आप बेहतर से बेहतर रिटर्न उपलब्ध कराए। यदि आप भी ऐसे ही निवेशक हैं तो आपके लिए हाइब्रिड फंड एक बेहतर तरीका हो सकता है। बेहतर इसलिए, क्योंकि इसमें एक ही पोर्टफोलियो में विविध परिसंपत्ति वर्गों को मिलाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने की कोशिश की जाती है। हाइब्रिड फंड खुदरा निवेशकों के लिए एक बहुत जरूरी विविध निवेश विकल्प प्रदान करते हैं।

हाइब्रिड स्ट्रेटेजी क्या है
हाइब्रिड स्ट्रेटेजी की सुंदरता यह है कि यह विभिन्न तरह के रिस्क एपेटाइट को पूरा करती है। यह स्ट्रेटेजी निवेशकों के वित्त को पाने और विभिन्न प्रकार के निवेशकों की इच्छा को पूरी करने की क्षमता रखती है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान हाइब्रिड क्षेत्र में अग्रणी नामों में से एक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड रहा है, जिसने अपने समय पर एसेट आवंटन कॉल के साथ एक जगह बनाई है। जब धन सृजन की बात आती है तो सभी श्रेणियों में इसकी पेशकशें शीर्ष प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के रूप में उभरी हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

कहां होता है निवेश
म्यूचुअल फंड बाजार के बड़े खिलाड़ी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की एग्रेसिव हाइब्रिड फंड स्कीम को हमने उदाहरण के रूप में देखा। इसमें कम से कम 65 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी में और शेष 20-35 प्रतिशत फीसदी डेट में निवेश किया जाता है। यह अपेक्षाकृत अधिक जोखिम लेने की क्षमता वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त है।

कितना मिला है रिटर्न
इस श्रेणी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड ने 3 साल की अवधि में 25.88 प्रतिशत सीएजीआर और 5 साल की अवधि में 20.69 प्रतिशत सीएजीआर का रिटर्न दिया है जो अपने अधिकांश साथियों, श्रेणी और बेंचमार्क को पीछे छोड़ देता है। 3 नवंबर, 1999 को एक लाख रुपये का एकमुश्त निवेश 30 अप्रैल, 2024 तक लगभग 34.4 लाख हो गया। यानी 15.54 प्रतिशत सीएजीआर की दर से रिटर्न मिला है।

मध्यम श्रेणी के रिस्क के लिए क्या है
जो निवेशक मध्यम श्रेणी के रिस्क को झेल सकते हैं, उनके लिए बैलेंस्ड एडवांटेज फंड बेहतर है। 17 साल पुराना आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (बीएएफ) एक उत्कृष्ट दीर्घकालिक प्रदर्शनकर्ता है। इस श्रेणी में इस फंड को अग्रणी माना जाता है और इससे शेयरों को कम कीमत पर खरीदने और अधिक कीमत पर बेचने में मदद मिलती है। विभिन्न बाजार चक्रों में बाजार की स्थितियों के अनुसार अपने इक्विटी-ऋण आवंटन को चतुराई से कैलिब्रेट करने के बाद फंड ने 3 साल की अवधि में 13.49प्रतिशत सीएजीआर और 5 साल की अवधि में 12.83 प्रतिशत का सीएजीआर दिया है, जो अस्थिर बाजारों के बीच रिटर्न स्थिरता का एक अच्छा हिस्सा लेकर आया है। 30 दिसंबर, 2006 को एक लाख रुपये का एकमुश्त निवेश 30 अप्रैल, 2024 तक लगभग 6.5 लाख रुपये हो गया, यानी 11.40 प्रतिशत का सीएजीआर रिटर्न मिला है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation