• Latest
  • Trending
LIC earned Rs 22,378 crore from Adani Group shares

May 3, 2024
प्याज बफर स्टॉक की नपी-तुली निकासी, दाम पर सरकार की नजर

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

September 5, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

September 5, 2026
vikram

भारत की अंतरिक्ष में नई छलांग, इसरो ने भेजा पहरेदार

September 5, 2026
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
Saturday, September 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 3, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
LIC earned Rs 22,378 crore from Adani Group shares
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सरकारी कंपनियों के शेयरों में हाल में काफी तेजी आई है। देश के सबसे बड़े घरेलू संस्थागत निवेशक एलआईसी ने मुनाफावसूली करते हुए मार्च तिमाही में 16 सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी में कटौती की है। दिलचस्प बात है कि इन सभी शेयरों में इस साल डबल डिजिट में तेजी आई है। एलआईसी के पोर्टफोलियो में 300 स्टॉक हैं और इस साल अब तक उसके पोर्टफोलियो में 1.6 लाख करोड़ रुपये की तेजी आ चुकी है।

मार्केट वैल्यू 14 लाख करोड़
उसके पोर्टफोलियो की मार्केट वैल्यू 14 लाख करोड़ पहुंच चुकी है जो देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी टीसीएस के मार्केट कैप के बराबर है। एलआईसी ने मार्च तिमाही में कम से कम नौ सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

मार्च तिमाही में 80 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी कम की
एसीई इक्विटी के आंकड़ों के मुताबिक एलआईसी ने मार्च तिमाही में कम से कम 80 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी कम की है। इनमें 16 सरकारी कंपनियां, बीएचईएल, सेल, कोल इंडिया, ऑयल इंडिया, महानगर गैस, मॉयल, एसबीआई, केनरा बैंक, एचपीसीएल, एनएमडीसी स्टील, एनएमडीसी, शिपिंग कॉरपोरेशन, आईओसी, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, ओएनजीसी और एनटीपीसी शामिल हैं। साथ ही कंपनी ने टाटा पावर, वेदांता, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, वोल्टास, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो जैसे शेयरों में भी अपनी हिस्सेदारी कम की है। हालांकि इस दौरान एलआईसी ने नौ सरकारी शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इनमें एनएलसी, आईजीएल, बैंक ऑफ बड़ोदा, एनएचपीसी, एचएएल, एसजेवीएन, आईआरसीटीसी, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और आरवीएनएल शामिल हैं।

साथ ही कंपनी ने नवीन फ्लोरीन, बाटा इंडिया, स्वान एनर्जी, एलटीआईमाइंडट्री, एशियन पेंट्स, अपोलो टायर्स, पतंजलि फूड्स, इन्फोसिस, नेस्ले, सोना बीएलडब्ल्यू और कोटक महिंद्रा में अपनी हिस्सेदारी मार्च तिमाही में बढ़ाई है। अडाणी ग्रुप में एलआईसी के निवेश की वैल्यू दिसंबर तिमाही के अंत में 52,779 करोड़ रुपये थी जो मार्च तिमाही के अंत में बढ़कर 61,660 करोड़ रुपये हो गई।

इस तरह तीन महीने में एलआईसी ने 8,900 करोड़ रुपये की कमाई की। पूरे फाइनेंशियल ईयर की बात करें तो 2024 में एलआईसी की होल्डिंग की वैल्यू में 59 फीसदी यानी 22,378 करोड़ रुपये बढ़ गई। वैल्यू के हिसाब से अडाणी ग्रुप में एलआईसी का सबसे ज्यादा निवेश अडाणी पोर्ट्स और अडाणी एंटरप्राइजेज में है।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद बवाल
एलआईसी के पोर्टफोलियो में अडाणी ग्रुप के सात शेयर हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के कारण पिछले साल अडाणी ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट आई थी। इससे देश में राजनीतिक बवाल हुआ था और अडाणी ग्रुप के शेयरों में एलआईसी के निवेश पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation