• Latest
  • Trending
neeraj chopra

‘हरियाणा के कोहिनूर’ नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, बने वर्ल्ड ‘नंबर वन’

May 26, 2023
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘हरियाणा के कोहिनूर’ नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, बने वर्ल्ड ‘नंबर वन’

वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स को 22 अंकों से पछाड़ा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 26, 2023
in महिला, महिला-खेल
0
neeraj chopra

नई दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट, ‘हरियाणा के कोहिनूर’ और भारत की शान नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-वन जेवलिन थ्रोअर बन गए हैं। वह देश के पहले एथलीट हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। वर्ल्ड एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार नीरज 1455 अंकों के साथ विश्व में पहले नंबर वन पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स को 22 अंकों से पीछे छोड़ दिया।

नीरज चोपड़ा पिछले वर्ष 30 अगस्त को रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गए थे लेकिन पीटर्स को नहीं पछाड़ सके थे।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

पहली बार नंबर वन
नीरज चोपड़ा ताजा रैंकिंग में अपने करियर में पहली बार विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने हैं। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए गोल्ड मेडल 7 अगस्त, 2021 को जीता था। वह ऐसा कमाल दिखाने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने थे। इतना ही नहीं, वह भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे व्यक्तिगत खिलाड़ी हैं।

ताजा विश्व रैकिंग में पाकिस्तान के थ्रोअर अरशद नदीम पांचवें स्थान पर रहे। नदीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसमें नीरज चोपड़ा चोट की वजह से भाग नहीं ले पाए थे। वहीं भारत के रोहित यादव 15वें और डीपी मनु 17वें स्थान पर हैं।

डायमंड लीग में भी पीटर्स को पछाड़ा था
इसी महीने 5 मई को दोहा में हुए डायमंड लीग में नीरज ने 88.67 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। वर्ल्ड नंबर वन एंडर्सन पीटर्स 85.88 मीटर फेंककर तीसरे स्थान पर रहे थे। टोक्यो ओलिंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट जाकूब बादलेच दूसरे स्थान पर थे।

नीरज एशियाई चैंपियन भी
नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों के भी मौजूदा चैंपियन हैं। उन्होंने जकार्ता में 2018 एशियाई खेल में गोल्ड मेडल जीता था। वे इस साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों में अपने खिताब को डिफेंड करेंगे।

नीरज ने पिछले साल यूएसए के यूजीन वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर जीता था।
89.94 मीटर का भी रिकॉर्ड
89.94 मीटर का थ्रो फेंकने का रिकॉर्ड भी 25 साल के नीरज के नाम दर्ज है जो उन्होंने स्टॉकहोम में डायमंड लीग में बनाया था।

टॉप-5 जैवलिन थ्रोअर
नीरज चोपड़ा (भारत) – 1455 अंक
एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 1433 अंक
जैकब वडलेज्च (चेक रिपब्लिक) – 1416 अंक
जूलियन वेबर (जर्मनी) – 1385 अंक
अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 1306 अंक
नीरज के अगले मुकाबले
27 जून को गोल्डन स्पाइक ऑस्ट्रावॉ, चेक रिपब्लिक
30 जून को लुसाने डायमंड लीग
21 जुलाई को मोनाको डायमंड लीग
19-27 अगस्त को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप हंगरी
31 अगस्त को ज्यूरिख डायमंड लीग
16-17 सितंबर को यूजीन डायमंड लीड फाइनल
23 से 8 अक्टूबर के बीच होने वाले एशियाई खेल (चीन)
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation