• Latest
  • Trending
csk 2023

जड् डू किंग चेन्नई सुपर किंग

June 2, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जड् डू किंग चेन्नई सुपर किंग

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 2, 2023
in खेल-फ़िल्म
0
csk 2023

गुलशन वर्मा

अहमदाबाद। चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीत लिया। उसने गत विजेता गुजरात टाइटंस को अंतिम गेंद पर हरा दिया। धोनी को अपना गुरु मानने वाले हार्दिक पाण्ड्या लाख कोशिशों के बावजूद अपने गुरु को खेल मैदान में हरा नहीं पाए।

मैच उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा। एक समय तो लगने लगा था कि चेन्नई मैच हारने जा रही है लेकिन रविंद्र जडेजा ने अंतिम दो गेंदों पर छक्क ाऔर चौका जड़कर चमचमाती ट्राफी चेन्नई को दिलवा दी। धौनी मैच फिनिशर नहीं बन पाए लेकिन सुपर फिनिशर बन कर जडेजा ने यह कमी पूरी कर दी।

YOU MAY ALSO LIKE

6 फिल्मों ने इस साल हासिल किया ‘ब्लॉकबस्टर’ का तमगा

अर्थशास्त्र की छात्रा ने संत की कहानी को सिनेमा बना दिया

इससे पूर्व गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए थे। डकवर्थ लुईस नियम से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। 15वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर चेन्नई को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी। धोनी खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके थे।
जब दो गेंदें बची थीं तो धोनी ने आंखें बंद कर ली थीं और काफी उदास दिख रहे थे। इसके बाद जडेजा ने कमाल कर दिया। उन्होंने मोहित शर्मा के 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्क ा और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर जीत दिलाई।

इसके बाद जडेजा डगआउट की तरफ दौड़े। तभी धोनी बीच में आए और उन्होंने जडेजा को गोद में उठा लिया। इसकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसके साथ ही जडेजा ने उन तमाम कयासों को पीछे छोड़ दिया कि उनके और धोनी के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद चल रहा है। गुजरात की पारी में ऋद्धिमान साहा ने 39 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली थी। वहीं, शुभमन गिल ने 20 गेंदों में सात चौके की मदद से 39 रन बनाए थे।

वह जडेजा की फिरकी की फंस गए। साई सुदर्शन ने ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए 47 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों से 96 रन की विस्फोटक पारी खेली। कप्तान हार्दिक 12 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में 47 रन की पारी खेली।

csk 2023

किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड

  • ऑरेंज कैप – शुभमन गिल (890 रन)
  • पर्पल कैप – मोहम्मद शमी (28 विकेट)
  • आईपीएल एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – यशस्वी जायसवाल
  • फेयर प्ले अवॉर्ड – दिल्ली कैपिटल्स
  • इलेक्टि्रक स्ट्राइकर ऑफ द टूर्नामेंट- ग्लेन मैक्सवेल

  • गेमचेंजर ऑफ द सीजन – शुभमन गिल
  • मोस्ट वेल्यूएबल एसेट ऑफ द सीजन – शुभमन गिल
  • सबसे ज्यादा चौके – शुभमन गिल (85 चौके)
  • सबसे ज्यादा छक्के – फाफ डु प्लेसिस (36 छक्के)

  • लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द सीजन – फाफ डु प्लेसीस (115 मीटर)
  • कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड – राशिद खान
  • पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड – ईडन गार्डन्स और वानखेड़े स्टेडियम
  • csk 2023
    खेलूंगा एक और सीजन : धोनी
    अहमदाबाद। चेन्नई सुपर किंग्स को 5वां आईपीएल खिताब जिताने वाले एमएस धोनी ने कहा है कि मेरे लिए आज बहुत आसान है कि मैं संन्यास का ऐलान कर दूं लेकिन मैं अगले सीजन में भी खेलूंगा और यह मेरी ओर से फैन्स को एक तोहफा होगा। कयास यह थे कि शायद एमएस धोनी का ये आखिरी सीजन है। जब सीएसके ने 5वां खिताब जीता तो फैन्स आशंकित थे कि उनका स्टार कहीं संन्यास का एलान न कर दे लेकिन धोनी ने आशंकाओं को खारिज कर दिया।
    फाइनल के टर्निंग प्वाइंट
    गायकवाड़-कॉन्वे की ताबड़तोड़ शुरुआत
    सीएसके के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने धमाकेदार ओपनिंग की । दोनों ने 6.3 ओवर में पहली विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की।

    इसके बाद रुतुराज 16 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो गए। कॉन्वे ने 25 गेंद में 47 रन की तूफानी पारी खेली। उनको इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नवाजा गया।

    ओपनर्स के बाद मिडिल ऑर्डर ने संभाला मोर्चा
    दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद चेन्नई के मिडिल ऑर्डर ने मोर्चा संभाला। शिवम दुबे समेत अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू ने भी तेज गति से रन बनाए। दुबे 21 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि रहाणे ने 2 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 13 गेंद में 27 रन बनाए। अंबाती रायडू ने भी 8 बॉल में 1 चौके और 2 छक्के जड़कर 19 रन की तूफानी पारी खेली।

    एमएस धोनी की स्टंपिंग
    शुभमन गिल आईपीएल 2023 में प्रचंड फार्म में थे। जडेजा की एक गेंद पर गिल थोड़ा सा ही चूके और क्रीज से बाहर निकले, धोनी ने बिजली की रफ्तार से उनको स्टंप आउट कर दिया। माही ने शुभमन को आउट करने के लिए 0.1 सेकेंड में रियेक्ट किया था। गिल 20 गेंद पर 39 रन ही बना पाए।
    ShareTweetSend

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    POPULAR NEWS

    • India shows way out to UN military observer group

      संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    Welcome To Blitz India Media

    © 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

    Navigate Site

    • About
    • Our Team
    • Contact

    Follow Us

    No Result
    View All Result
    • देश
    • उत्तर-प्रदेश
    • राष्ट्रीय
      • उत्तर-प्रदेश
    • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
    • चुनाव विशेष
    • स्टेट-नेशनल
    • महिला-खेल
    • डाउनलोड
    • अंग्रेजी
    • संपर्क
    • ई-पेपर

    © 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation