• Latest
  • Trending
siraj

सिराज ने लंका ढहाई, भारत 8वीं बार एशिया कप चैंपियन

September 24, 2023
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

महंगाई 6 फीसदी पार, पर रफ्तार धीमी

November 13, 2026
खरीफ बुवाई 2026

रबी में खाद पर ₹62,370 करोड़ की ढाल

November 12, 2026
देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

November 11, 2026
भारत की उपलब्धियां

एक शाम भारत ने कीव-मॉस्को से की बात

November 10, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
Tuesday, November 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सिराज ने लंका ढहाई, भारत 8वीं बार एशिया कप चैंपियन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 24, 2023
in खेल-फ़िल्म
0
siraj
गुलशन वर्मा

कोलंबो। भारतीय क्रिकेट टीम ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंद डाला। यह मैच खत्म होते वक्त बची हुई गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। टीम ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली। इससे पहले टीम इंडिया ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था।

फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे छोटा स्कोर है। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पंड्या को 3 विकेट मिले। एक सफलता जसप्रीत बुमराह के हिस्से आई।

YOU MAY ALSO LIKE

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर अब बनाएंगे ‘राम बोला’

‘हनुमान अंश’ का असर कैंची धाम आश्रम पर भी, उमड़ रही भारी भीड़

जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। साथ ही भारत ने सबसे कम गेंद खेल कर टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड भी सुधारा है। टीम इंडिया बल्लेबाजी में सिर्फ 37 गेंद खेलकर मैच जीत गई। पिछला रिकॉर्ड 69 बॉल का था। भारत ने 2001 में केन्या को इतनी गेंदें खेलकर हराया था।

– 21 रन देकर 6 विकेट लिए, रन चेज में सबसे बड़ी जीत
– मोहम्मद सिराज आईसीसी रैंकिंग में वनडे के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। ताजा रैंकिंग में वे 694 पॉइंट के साथ नौवें स्थान से टॉप पर पहुंचे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को पीछे धकेल दिया।

भारत ने 5 साल बाद एशिया कप जीता है। इससे पहले 2018 में यूएई में टीम को जीत मिली थी।
यह भारत के खिलाफ किसी टीम का वनडे में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले, वनडे में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर बांग्लादेश के नाम था। बांग्लादेश की टीम 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हुई थी। वनडे में ओवरऑल सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है जो 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित, हार्दिक कोहली को आराम
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया है। शुरुआती 2 वनडे में केएल राहुल कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को आराम दिया गया है। तीसरे वनडे में सभी सीनियर खिलाड़ी वापसी करेंगे। 3 वनडे की सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली में होगा।

शुरुआती 2 वनडे के लिए टीम- केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा (उप कप्तान), शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन व वॉशिंगटन सुंदर।

तीसरे वनडे के लिए टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर।

सिराज ने यूं बरपाया कहर
पहली विकेट: चौथे ओवर की पहली गेंद पर निसांका को आउट कर दिया। निसांका बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े रवींद्र जडेजा को कैच थमा दिया।

दूसरी : इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले सदीरा समरविक्रमा भी इस मुकाबले में फेल हो गए। उन्हें सिराज ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया।

तीसरी : चौथे ओवर की चौथी गेंद पर सिराज को तीसरी सफलता मिली। इस बार शिकार चरिथ असलंका बने। उन्होंने कवर की ओर शॉट खेला और ईशान किशन ने शानदार कैच लिया।

चौथी : धनंजय डी सिल्वा सिराज के चौथे शिकार बने। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर डी सिल्वा सिराज की आउटस्विंगर को ठीक से नहीं खेल पाए और गेंद विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों में चली गई।

पांचवीं : छठे ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने पांचवीं सफलता हासिल की। सिराज का शिकार इस बार श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका बने। वह खाता खोले बगैर क्लीन बोल्ड हो गए।

छठी : सिराज ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुसल मेंडिंस को आउट कर दिया।

सिराज का यह भी रिकॉर्ड
मोहम्मद सिराज भारत के लिए 2002 के बाद से शुरुआती 10 ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। सिराज ने श्रीलंकाई पारी के 10 ओवर के अंदर पांच विकेट लिए। उन्होंने जवागल श्रीनाथ, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation