• Latest
  • Trending
Jewar airport's air traffic control tower is ready

जेवर एयरपोर्ट का एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर तैयार

August 23, 2024
पीवी सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

पीवी सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

July 27, 2026
इसरो सात प्रक्षेपण

स्पेस में वंदे मातरम् , निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: भारत की गलियों से शुरू होती इलेक्ट्रिक गतिशीलता की चुपचाप क्रांति

July 27, 2026
gymnast

बार पर रजत, स्नैच में रिकॉर्ड: ग्लासगो में चढ़ता गया भारत का पदक-हिसाब

July 27, 2026
export

भारत निचले वर्ग में: अपने ही एक क़ानून ने अमेरिकी शुल्क की मार हल्की कर दी

July 27, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर चेतावनी: मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट दिया

July 27, 2026
neet-exam

शिक्षा मंत्रालय में नया चेहरा, अदालत में सुधार की परीक्षा: भरोसा लौटाने की कोशिश तेज़

July 27, 2026
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जेवर एयरपोर्ट का एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर तैयार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in राज्य
0
Jewar airport's air traffic control tower is ready
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर बनकर तैयार हो गया है।

यह जानकारी यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्री डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने दी । सीईओ ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को सौंप दिया गया है। एएआई जरूरी टेस्टिंग और दूसरी औपचारिकताएं पूरी करके निर्माण कर रही कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को अनापत्ति प्रमाण पत्र सौंपेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

नया कानून : असम में मुस्लिम शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 2000 लोगों की होगी नियुक्ति

पांच महीने देरी हुई
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वायु यातायात नियंत्रण टावर को मार्च 2024 तक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को सौंपा जाना था। हवाई अड्डे के पहले चरण का निर्माण पूरी गति से किया गया अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौंप दिया गया है।

टर्मिनल और रनवे भी प्राधिकरण को सौंपे जाएंगे
अगले महीने के अंत तक टर्मिनल और एक रनवे भी प्राधिकरण को सौंप दिए जाएंगे। इस एयरपोर्ट में 12 मिलियन यात्रियों को सालाना संभालने की क्षमता होगी। जेवर में यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नोएडा से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है और इसका निर्माण यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल), ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी, उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के साथ साझेदारी में कर रही है। हवाई अड्डे से दिल्ली एनसीआर, नोएडा और पश्चिमी यूपी तक कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है।

5,700 करोड़ के निवेश वाला पहला चरण
टाटा प्रोजेक्ट्स इस परियोजना में ठेकेदार है। अरुणवीर सिंह ने आगे जानकारी दी, “यह बिल्डिंग एएआई को सौंप दी गई है। अब एएआई एटीसी में नेविगेशन सिस्टम स्थापित करेगा। 5,700 करोड़ के निवेश वाला पहला चरण है, जिसमें एक रनवे और 12 मिलियन यात्रियों को सालाना संभालने की क्षमता वाला एक टर्मिनल शामिल है। हवाईअड्डा 2024 के अंत तक चालू हो जाएगा। चौथे चरण के पूरा होने के बाद हवाई अड्डे की क्षमता प्रति वर्ष 70 मिलियन यात्रियों को संभालने की होगी।

– एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंपा गया, होगी जरूरी टेस्टिंग
– सालाना 12 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता

राजनाथ सिंह ने सबसे पहले हवाई अड्डा बनाने की योजना पर काम शुरू किया
परियोजना को पहली बार 2001 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जेवर में ताज इंटरनेशनल एविएशन हब के रूप में प्रस्तावित किया गया था।

हालांकि, 2012 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परियोजना को रद कर दिया था, क्योंकि उन्होंने फिरोजाबाद जिले के टुंडला के पास एक नया हवाई अड्डा बनाने की योजना बनाई थी। साल 2018 में योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार द्वारा परियोजना को पुनर्जीवित किया गया, जिसमें भूमि अधिग्रहण के लिए 1,260 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया जिससे सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत हवाई अड्डे का निर्माण किया जा सके। साल 2019 में चरण-1 के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू हुआ, नियत समय 2020 में पूरा हुआ। फ्लुगहाफेन ज्यूरिख एजी (ज्यूरिख एयरपोर्ट एजी) को 40 वर्षों तक हवाई अड्डे के विकास और संचालन का ठेका दिया गया।

हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी पर ख़ास ज़ोर है। इसे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली 760 मीटर (2,490 फीट) सड़क का निर्माण अंतिम चरण में है।

25 नवंबर को पीएम ने रखी थी आधारशिला
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा हवाई अड्डे के मास्टर प्लान को मंजूरी देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को आधारशिला रखी थी।
ज्यूरिख एयरपोर्ट एजी ने निर्माण कार्य शुरू किया और 2022 में टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सिविल निर्माण का ठेका दिया गया। 2023 में अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ द्वारा हवाई अड्डे को डीएक्सएन हवाई अड्डा कोड प्रदान किया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation