ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। सर्वे ऑफ इंडिया ने अंटार्कटिका के 43वें अभियान में ड्रोन के जरिए 80 फीसदी क्षेत्र के थ्रीडी सर्वे में सफलता हासिल की है। दूसरे प्रयास में भारत के सर्वेयरों ने 42 वर्ग किलोमीटर दायरे की डिजिटल मैपिंग की है। यह सर्वे अंटार्कटिका में स्थित भारत के मैत्री स्टेशन में किया गया है।



















