• Latest
  • Trending
Indian women's dominance in Asia Team Championship

एशिया टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिलाओं का डंका

February 23, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एशिया टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिलाओं का डंका

पहली बार जीता बैडमिंटन का प्रतिष्ठित खिताब, पीएम ने दी बधाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 23, 2024
in महिला-खेल
0
Indian women's dominance in Asia Team Championship

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारत की महिला बैडमिंटन टीम ने मलेशिया के सेलांगोर में कड़े फाइनल में थाईलैंड को 3-2 से हराकर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब भारत ने इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता है। इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी है।

पीवी सिंधु, गायत्री गोपीचंद-ट्रीसा जॉली और किशोर सनसनी अनमोल खरब ने अपने-अपने मैच जीते, जिससे भारत ने फाइनल 3-2 से जीता।
Indian women's dominance in Asia Team Championship
जीत से पीवी सिंधु की शुरुआत
चोट के बाद वापसी में अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही पीवी सिंधु ने सुपनिंदा काटेथोंग को केवल 39 मिनट में 21-12, 21-12 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। भारत 2-0 से आगे हो गया जब गायत्री गोपीचंद और जॉली ट्रीसा ने तीन गेम के कड़े मुकाबले में जोंगकोलफाम कितिथाराकुल और रावविंडा प्राजोंगजाल को हरा दिया। गायत्री और जॉली ने अपना हौसला बरकरार रखा और अंतिम गेम में 6-11 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5 मैचों के मुकाबले के पहले डबल मैच में थाईलैंड की जोड़ी को 21-16, 18-21, 21-16 से हरा दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

अनमोल ने जीता निर्णायक मुकाबला
जापान के खिलाफ सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा को हराने वाली भारत की अश्मिता चालिहा थाईलैंड की तेजतर्रार बुसानन ओंगबामरुंगफान से 11-21, 14-21 से हार गईं। इसके बाद भारत दूसरा युगल मैच भी हार गया। इसके बाद विश्व रैंकिंग में 472वें स्थान पर मौजूद 16 वर्षीय अनमोल खरब ने निर्णायक मैच में बाजी मारी। साइना नेहवाल की फैन खरब ने सबसे बड़े मंच पर साहस दिखाया और दुनिया की 45वें नंबर की खिलाड़ी चोईकीवोंग को सीधे गेम में हराकर भारत को निर्णायक जीत दिलाई।

भारत की अगली सुपर स्टार
अनमोल खरब के फैन हुए नेशनल कोच पुलेला गोपीचंद। उन्होंने बताया कि खरब भारत की अगली सुपरस्टार होने जा रही हैं।

पहली बार मेडल
2016 से खेली जा रही चैंपियनशिप का यह 5वां एडिशन था। जहां भारतीय महिलाएं टीम चैंपियनशिप में पहली बार कोई मेडल जीती हैं वहीं पुरुष टीम इससे पहले 2016 और 2020 में ब्रॉन्ज जीत चुकी है।

ऐसी रही विजय यात्रा
चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत ने दो बार की चैंपियन जापान को 3-2 से हराया था। टीम ने क्वार्टर फाइनल में हांगकांग को 3-0 से हरा कर पहली बार टॉप-4 में प्रवेश किया था।

यही नहीं, प्री क्वार्टर में भारतीय महिलाओं ने टॉप सीड चीन को हरा कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation