• Latest
  • Trending
India champion for the fourth time with a one-minute counterattack

एक मिनट के पलटवार से भारत चौथी बार चैंपियन

August 18, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एक मिनट के पलटवार से भारत चौथी बार चैंपियन

फाइनल में मलेशिया को 4-3 से मात दी, विश्व में तीसरी रैंकिंग पर पहुंचा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 18, 2023
in महिला, महिला-हिंसा
0
India champion for the fourth time with a one-minute counterattack
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया। चेन्नई में खेले गए फाइनल में मेजबान भारत हाफ टाइम तक 1-3 से पिछड़ रहा था लेकिन एक मिनट के अंदर दो गोल दाग कर 3-3 की बराबरी कर ली। आखिरी क्षणों में आकाशदीप सिंह ने गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। इससे पहले भारत 2011, 2016 और 2018 में चैंपियन बना था। 2012 में टीम इंडिया को उप विजेता से संतोष करना पड़ा था।

भारत के लिए जुगराज सिंह (9वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (45वें), गुरजंत सिंह (45वें) और आकाशदीप सिंह (56वें) ने जबकि मलेशिया की तरफ से अबू कमाल अजराई (14वें), रहीम राजी (18वें) और मोहम्मद अमीनुदीन (28वें) ने गोल दागे।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

45वें मिनट में पासा पलटा
भारत ने एक मिनट के भीतर दो गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत ने पेनाल्टी स्ट्रोक से 45वें मिनट में गोल दागा जबकि गुरजंत सिंह ने फील्ड गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक भारत 1-3 से पिछड़ रहा था। भारत की शुरुआत शानदार रही लेकिन मलेशिया ने टीम वर्क व शानदार खेल से बढ़त बना कर भारत पर लगातार दबाव बनाए रखा। भारत के तेजतर्रार पलटवार ने बाजी पलट दी और ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।

सेमीफाइनल में भारत का सामना दोबारा जापान से हुआ था जहां मेजबान टीम इंडिया ने मौजूदा एशियाई चैंपियन टीम को 5-0 से रौंदकर फाइनल में एंट्री मारी थी। भारत ने इस टूर्नामेंट में अभी तक तक सात बार हिस्सा लिया है तथा पांच बार फाइनल में पहुंच कर तीन बार चैंपियन बना है।
फाइनल से पहले भारत और मलेशिया की टीमें 34 बार भिड़ी थीं जिनमें से भारत 23 मैचों में विजयी रहा। मलेशिया सिर्फ 7 मैच ही जीत पाया था। इस जीत के साथ भारत इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाला देश बन गया है। मुकाबले के आखिरी दो क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन गोल दागते हुए जीत हासिल की।

हर क्वार्टर में बदला मैच
पहला क्वार्टर : दोनों ही टीमों ने मैच की आक्रामक शुरुआत की। 9वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।14वें मिनट में मलेशिया अजराई बाबू कमाल ने 14वें मिनट में मैदानी गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दूसरा क्वार्टर: डबल गोल कर मलेशिया ने हाफ टाइम तक 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। मलेशियाई खिलाड़ी पेनाल्टी कॉर्नर की तलाश में थे। उन्हें 18वें मिनट में सफलता मिली। यहां रहीम रजी ने नेट के टॉप में ड्रैग फ्लिक कर गोल दाग दिया। 28वें मिनट में मलेशिया को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर मोहम्मद महमुद्दीन ने गोल किया।

तीसरा क्वार्टर: हाफ टाइम तक 3-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में जोरदार वापसी की। मैच के 45वें मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर शानदार गोल दागा। फिर कुछ ही सेकंड में गुरजंत सिह ने फील्ड गोलकर भारत को बराबरी दिला दी।

चाैथा क्वार्टर: इसकी शुरुआत 3-3 के स्कोर के साथ हुई। फ्रंटलाइनर आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में मंदीप सिंह के पास पर गोल करते हुए मुकाबला भारत के पक्ष में कर दिया। आखिरी के चार मिनट में मलेशियाई खिलाड़ी बराबरी का गोल नहीं कर रहे और ट्रॉफी भारत की झोली में आई।

जापान को कांस्य
फाइनल से पहले साउथ कोरिया और जापान के बीच थर्ड प्लेस मैच खेला गया। इसमें जापान ने साउथ कोरिया को 5-3 से हराया। पहला हाफ यानी दो क्वार्टर तक मुकाबला 3-3 से बराबरी पर था, लेकिन फिर अगले 2 क्वार्टर में जापान ने मैच में बढ़त बना ली।

अच्छे प्रदर्शन का मिला फायदा, रैंकिंग सुधरी
भारत एफआईएच हॉकी रैंकिंग में नंबर-3 पर आ गया है। उसे एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है। टीम 2021 के बाद पहली बार इस पोजिशन पर आई है। रविवार को जारी रैंकिंग में भारतीय टीम के 2771.35 अंक हो गए हैं, जबकि नंबर-2 की टीम बेल्जियम के खाते में 2917.87 अंक हैं। इस सूची के टॉप पर नीदरलैंड की टीम है। डच टीम के नाम 3095.90 अंक हैं। जर्मनी की टीम चौथे स्थान पर है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation