• Latest
  • Trending
sita raman

10 साल में तेजी से घटा इनकम टैक्स रिफंड प्रोसेसिंग का वक्त

August 23, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

10 साल में तेजी से घटा इनकम टैक्स रिफंड प्रोसेसिंग का वक्त

आईटीआर फॉर्म दुरुस्त हो तो प्रोसेसिंग में अब लगते हैं औसतन 10 दिन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
sita raman
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख निकल चुकी और अब लोग आईटीआर रिफंड का इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोगों को उनके रिफंड मिल भी गए होंगे, लेकिन बहुत से लोग अभी भी रिफंड के इंतजार में हैं। रिफंड को लेकर हाल ही में निर्मला सीतारमण ने भी एक बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पिछले 10 सालों में इनकम टैक्स रिफंड प्रोसेस होने का वक्त तेजी से कम हो गया है।

निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा था कि 2013-14 में इनकम टैक्स रिटर्न को प्रोसेस कर के रिफंड जारी करने में औसतन 93 दिन का वक्त लगता था, वहीं अगर अभी की बात करें तो साल 2023-24 में औसतन 10 दिन में लोगों को उनका रिफंड मिल जा रहा है। यहां एक बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या रिफंड सिर्फ 10 दिन में प्रोसेस हो जाता है? आयकर विभाग की वेबसाइट पर तो लिखा है कि रिफंड आने में 4-5 हफ्ते लगते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

हर आईटीआर नहीं होता 10 दिन में प्रोसेस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये साफ किया कि हर आईटीआर 10 दिन में प्रोसेस नहीं होता है। आईटीआर को प्रोसेस होने में औसतन 10 दिन का समय लगता है। किसी आईटीआर फॉर्म में जितनी ज्यादा कठिनाइयां होंगी, उसे प्रोसेस करने में उतना ही अधिक वक्त लगेगा। आईटीआर-1की तुलना में आईटीआर-2 अधिक मुश्किल है और आईटीआर-2 की तुलना में आईटीआर-3 में दिक्कतें ज्यादा हैं। ऐसे में परेशानियों से हिसाब से आईटीआर प्रोसेसिंग टाइम बढ़ता चला जाएगा।

इनकम टैक्स के पूर्व चीफ कमिश्नर रामकृष्ण श्रीनिवासन के अनुसार सबसे पहले आईटीआर-1 के रिफंड प्रोसेस किए जाते हैं। उसके बाद नंबर आता है आईटीआर-2 का और फिर आईटीआर-3 का। यानी जैसे-जैसे आईटीआर फॉर्म कठिन बनता जाता है, उसी तरह रिफंड को भी प्रोसेस किया जाता है।

हालांकि, अगर आपने आईटीआर आखिरी तारीख पर या उसके बहुत पास आने पर भरा है, तो आपको रिफंड मिलने में देर हो सकती है. आईटीआर-2 और आईटीआर-3 के रिफंड, जिनमें कोई डिफेक्ट या दिक्कत न हो, आपको वह मिलने में कुछ महीनों तक का वक्त लग सकता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation