• Latest
  • Trending
If you have more than 2 children, you will not be able to become a managing committee member.

2 से ज्यादा बच्चे हुए तो मैनेजिंग कमेटी सदस्य नहीं बन पाएंगे

July 5, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

2 से ज्यादा बच्चे हुए तो मैनेजिंग कमेटी सदस्य नहीं बन पाएंगे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 5, 2024
in महाराष्ट्र
0
If you have more than 2 children, you will not be able to become a managing committee member.
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि दो से अधिक बच्चे होने पर हाउसिंग सोसायटी की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य के लिए अपात्र माना जाएगा। कोर्ट ने एक शख्स के तीन बच्चे होने के आधार पर उसे अयोग्य घोषित करने के निर्णय को कायम रखते हुए यह फैसला सुनाया है।

विभागीय जॉइंट रजिस्ट्रार ने याचिकाकर्ता को अयोग्य घोषित किया था। रजिस्ट्रार के आदेश के खिलाफ शख्स ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामला चारकोप (कांदिवली) की एकता नगर को-ऑपरेटिव हाउसिंग से जुड़े शख्स से संबंधित है। पिछले साल हुए चुनाव में उसे कमेटी का सदस्य चुना गया था। चूंकि उसके तीन बच्चे थे, इसलिए सोसायटी के दो सदस्यों ने उसके खिलाफ पश्चिमी उपनगर के डिप्टी रजिस्ट्रार के पास शिकायत की थी। डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश के खिलाफ उस शख्स ने जॉइंट रजिस्ट्रार के पास अपील की, लेकिन वहां से राहत न मिलने पर उसने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

याचिकाकर्ता का दावा था कि महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव सोसायटी एक्ट (एमसीए) की जिस धारा के तहत उसे अयोग्य घोषित किया गया है, उस धारा के प्रभाव को एक्ट से बाहर रखा गया है। जहां तक बात तीसरे बच्चे की है, तो वह उसकी संतान नहीं है। उस बच्चे को पढ़ाई के लिए उसके घर में लाया गया था।

वहीं, शिकायतकर्ता का पक्ष रखने वाले एडवोकेट उदय वारुंजेकर ने दावा किया कि रजिस्ट्रार का आदेश कानूनी दायरे में है। उसमें कोई खामी नहीं है। कमेटी सदस्य को अयोग्य घोषित करने का निर्णय सही है, लिहाजा इसमें हस्तक्षेप अपेक्षित नहीं है। जस्टिस अविनाश घरोटे ने सुनवाई के बाद माना कि एमसीएस एक्ट 1960 में 2019 के संशोधन द्वारा पेश किया गया छोटा परिवार से संबंधित नियम इस मामले में लागू होता है। यह नियम सोसायटी की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य के लिए अपात्र मानता है। एक्ट की धारा 154-बी स्पष्ट करती है कि यदि किसी के दो से अधिक बच्चे हैं, तो वह अनिवार्य रूप से अयोग्य हो जाता है। रजिस्ट्रार के आदेश में हमें कोई खामी नजर नहीं आती है। तीसरे बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाने में शख्स नाकाम रहा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation