• Latest
  • Trending
buildings

छोटे शहरों व कस्बों में घरों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

July 12, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

छोटे शहरों व कस्बों में घरों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

- 52 छोटे शहरों में बिक्री 26 प्रतिशत तक बढ़ी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 12, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
buildings
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देशभर के टियर-2 शहरों में संपत्ति बाजार में बिक्री और मूल्य वृद्धि लंबे समय से धीमी रही है, लेकिन बीते साल में आवासों की बिक्री और कीमतों, दोनों में अच्छा- खासा बदलाव देखा गया।

हालांकि इन शहरों में संपत्ति की बिक्री की मात्रा टियर-1 बाजारों की तुलना में बहुत कम है, परंतु वहां विकास की गति काफी तेज रफ्तार पकड़ चुकी है।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

यह बात पूरी तरह से सही है कि बेहतर गुणवत्ता वाले घरों की अधिक मांग के कारण वित्त वर्ष 2024 में टियर-2 शहरों में आवासीय संपत्ति की बिक्री में अधिक वृद्धि देखी गई। कंसल्टेंसी फर्म लियासेस फोरास के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष में कम से कम 52 छोटे शहरों की बिक्री में 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि शीर्ष आठ शहरों में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आमतौर पर इन बाजारों में संपत्ति की कीमतें भी कम होती हैं। इनमें बिक्री में वृद्धि के साथ, संपत्ति की कीमतों में इजाफा हुआ है। यहां तक कि कई टियर-2 शहरों में कीमतें दोहरे अंक में बढ़ी हैं। तुलनात्मक रूप से, महानगरों में से केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ही दोहरे अंक में मूल्य वृद्धि देखी गई है।

उछाल के पीछे कारण
वैसे तो आवासों की मांग में तेजी ने महानगरों पर ध्यान केंद्रित किया है, लेकिन इससे छोटे रियल एस्टेट बाजारों को भी मदद मिली है। प्रमुख कारकों में सस्ते आवास, हवाई अड्डों और मेट्रो रेल सहित बेहतर बुनियादी ढांचा, खुदरा निवेश के साथ बुनियादी ढांचे पर बढ़ता सरकारी खर्च शामिल हैं। कोराना के झटके से उबर चुके संपत्ति निवेशक छोटे शहरों पर दांव लगा रहे हैं। इस वजह से कीमतों में उछाल आया है

कहां-क्यों बढ़ रही कीमतें
अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और उच्च नेटवर्थ वाले निवेशकों, दोनों की रुचि के कारण लुधियाना में सबसे तेज वृद्धि देखी गई है। ये दोनों निवेशक कुछ उत्तर भारतीय बाजारों में लौट रहे हैं। कानपुर, लखनऊ, देहरादून और जयपुर में कीमतों में वृद्धि अपेक्षाकृत कम आवास आपूर्ति के कारण हो रही है। इन शहरों में प्लॉट वाली परियोजनाओं वाले कुछ टियर-1 बिल्डरों के प्रवेश से भी इन क्षेत्रों को मदद मिली है।

इन बाजारों की दिशा
लियासेस फोरास के अनुमान के अनुसार छोटे शहरों और कस्बों में घरों की बिक्री वित्त वर्ष 2024 की तुलना में वित्त वर्ष 2025 में 25 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इन बाजारों में बिक्री में वृद्धि भी आंशिक रूप से टियर-1 बाजारों की तुलना में तेज होगी क्योंकि यहां पर वृद्धि अपेक्षाकृत छोटे आधार पर होगी। जैसे- जैसे प्रोजेक्ट लॉन्च में वृद्धि होगी, टियर- 2 बाजारों में समग्र आवास स्टॉक का भी विस्तार होगा। परिणामस्वरूप, इन शहरों में संपत्ति की कीमतें कम हो सकती हैं।

केंद्रीय व्यय विकास को गति देगा
सभी के लिए आवास मिशन के तहत, तीन करोड़ नए घरों के वादे के साथ, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का विस्तार किया जाना तय है। इससे आवास आपूर्ति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और इससे भी अधिक, टियर-2 श्रेणी के शहरों में किफायती आवास बाजार को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।

और अधिक प्रोत्साहनों की आवश्यकता
रियल एस्टेट विश्लेषकों का कहना है कि महानगरों से परे संपत्ति बाजारों का विस्तार करने और आवास आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद के लिए ऐसे और अधिक प्रोत्साहनों की आवश्यकता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation