• Latest
  • Trending
Hiraben lived a very simple life

बहुत साधारण जीवन जीती थीं हीराबेन

June 23, 2023
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Saturday, July 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बहुत साधारण जीवन जीती थीं हीराबेन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 23, 2023
in न्यूज ट्रैक
0
Hiraben lived a very simple life
ब्लिट्ज विशेष

नई दिल्ली। ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी- माता और मातृभूमि दोनों ही स्वर्ग से बढ़कर हैं। यह बात छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने हीराबेन मोदी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र द्वारा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘मां की ममता और स्नेहिल छाया : नरेंद्र मोदी की शाश्वत प्रेरणा’ में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

राज्यपाल ने कहा कि हीराबेन मोदी जी की 100वीं जयंती में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। उनके आदर्शवाद और आशीर्वाद के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मातृभूमि और देश के सामान्य और दलित लोगों के लिए निर्णय लेने में असाधारण प्रेम, समर्पण और दृढ़ता दिखाई है।
राज्यपाल ने कहा कि अपने बेटे के दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक होने के बावजूद हीराबेन बहुत ही साधारण जीवन जीती थीं। उन्होंने कभी कोई आभूषण नहीं पहना और शायद ही उनके नाम पर कोई संपत्ति थी।

YOU MAY ALSO LIKE

रहें बच के! कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना आसान

यूनेस्को के रचनात्मक शहरों में ग्वालियर व कोझिकोड

– मां ने मोदी से कहा था, ईमानदारी जैसी पूंजी अपने पास रखना : किरण बेदी
– हीराबेन को आदर्श की प्रतीक के रूप में जाना जाएगा : प्रो जगदीश मुखी

उन्होंने कहा , नोटबंदी पर प्रधानमंत्री के फैसले जैसे मौकों पर हीराबेन मोदी ने अपने बेटे का खूब साथ दिया। उन्हें एक बार आम लोगों की तरह एटीएम से पैसे निकालने के लिए कतार में खड़ा देखा गया था। वह उस समय भी खबरों में थीं जब उन्होंने वैक्सीन विरोधी अफवाहों के बीच बुजुर्ग लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए कोविड-19 वैक्सीन लगवाई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्लॉग की 13 भाषाओं में प्रकाशित पुस्तक ‘मां’ का संपादन प्रोफ़ेसर जसीम मोहम्मद द्वारा किया गया और मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में स्मारिका ‘मां’ का विमोचन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदरन ने किया। विशिष्ट अतिथि पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपनी माता पर लिखे ब्लॉग पर चर्चा करते हुए कहा , मां हीराबेन ने अपने बेटे से कहा था कि ईमानदारी जैसी पूंजी को हमेशा अपने पास रखना और गरीबों का भला करना। उन्होंने नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र द्वारा संगोष्ठी अयोजित करने की प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथि राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी ने इस अवसर पर कहा, मां हीराबेन मोदी प्रेरणा का दरिया थीं। उन्हीं के आदर्श आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नवभारत के निर्माण के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, हीराबेन ने मोदी से कहा था ‘कर्म करो बुद्धि से जीवन जियो शुद्धि से’। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए असम के पूर्व राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी ने कहा , हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखा है, उनके ब्लॉग भी पढ़े हैं। पीएम मोदी आज दुनिया के सबसे बड़े नेता बन गए हैं ।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation