• Latest
  • Trending
First steel bridge of Mumbai-Ahmedabad bullet train installed in Hapur

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का हापुड़ में बना पहला स्टील ब्रिज स्थापित

October 20, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का हापुड़ में बना पहला स्टील ब्रिज स्थापित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 20, 2023
in न्यूज ट्रैक
0
First steel bridge of Mumbai-Ahmedabad bullet train installed in Hapur
ब्लिट्ज ब्यूरो

अहमदाबाद। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहद महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियाेजना पर काम अब तेजी से पूरा हो रहा है। पहली माउंटेन टनल का काम पूरा होने के बाद अब पहले स्टील ब्रिज के निर्माण को पूरा कर लिया गया है। यह स्टील ब्रिज सूरत में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन इसी स्टील के पुल से होकर गुजरेगी। एनएचएसआरसीएल ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए सूरत शहर में नेशनल हाईवे 53 पर पहले स्टील ब्रिज को स्थािपत किया है। एक दिन पहले बुलेट ट्रेन के वलसाड में पहली माउंटेन टनल का काम पूरा हुआ था। बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत अहमदाबाद के साबरमती में एक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब भी बनाया गया है। यहां से यात्री किसी भी माध्यम में सफर कर पाएंगे।

बुलेट ट्रेन के पूरी कॉरीडोर में कुल 28 स्टील ब्रिज रखे जाएंगे। इनमें से पहले स्टील ब्रिज को सफलतापूर्वक तय एलाइनमेंट में स्थापित कर लिया गया है। इन स्टील ब्रिज के निर्माण में लगभग 70,000 मीट्रिक टन विशेष स्टील का उपयोग होने का अनुमान है। इन स्टील ब्रिज स्पैन की लंबाई 60 मीटर से लेकर 130 से 100 मीटर ‘कंटीन्यूअस स्पैन’ तक है। बुलेट ट्रेन के लिए इन स्टील ब्रिज का खासतौर पर जापान की टेक्नोलॉजी के उपयोग के साथ भारत में बनाया गया है। नेशनल हाईवेज, एक्सप्रेसवे व रेलवे लाइनों को पार करने के लिए स्टील ब्रिज सबसे उपयुक्त माने जाते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

रहें बच के! कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना आसान

यूनेस्को के रचनात्मक शहरों में ग्वालियर व कोझिकोड

भारत में पहली बार बना यह पुल : 40 से 45 मीटर तक के प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट ब्रिज, नदी पुलों सहित अधिकांश वर्गों के लिए उपयुक्त होते हैं। भारत के पास 100 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच चलने वाली भारी ढुलाई और सेमी हाई स्पीड वाली ट्रेनों के लिए स्टील ब्रिज बनाने की विशेषज्ञता है। इसके अलावा यह पहला मौका है जब 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को सपोर्ट करने वाला स्टील का ब्रिज बनाया और सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसे राजधानी दिल्ली के पास हापुड़ में तैयार किया गया है। ब्रिज को जिस स्थान पर लगाया गया है वहां से फैक्ट्री की दूरी 1200 किलोमीटर है। इसका कुल वजन 673 मीट्रिक टन शामिल है। इसे ट्रेलरों की मदद से ब्रिज निर्माण साइट तक ले जाया गया।

70 मीटर है स्टील ब्रिज की लंबाई : सूरत में नेशनल हाईवे 53 पर इंस्टाल किए गए इस ब्रिज की कुल लंबाई 70 मीटर है। इस स्टील ब्रिज का वजन 673 मीट्रिक टन है। ब्रिज की लॉन्चिंग नोज की लंबाई 38 मीटर है, जबकि लॉन्चिंग नोज का वजन 167 मीट्रिक टन है। अहमदाबाद से मुंबई के बीच दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन का ट्रायल 2027 से पहले शुरू होने की उम्मीद है तो वहीं गुजरात के हिस्से में बुलेट ट्रेन के पहले चलने का अनुमान है। बुलेट ट्रेन से मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी मात्र 127 मिनट में पूरी की जाएगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation