• Latest
  • Trending
EV

बजट के बाद आएगी ईवी के लिए फेम-3 योजना!

July 19, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बजट के बाद आएगी ईवी के लिए फेम-3 योजना!

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 19, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
EV
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि सरकार इलेक्टि्रक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फेम-3 योजना पर काम कर रही है और बजट के बाद इसे लागू किया जाएगा। भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री ने यहां मोटर वाहन उद्योग संगठन सियाम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा कि हाइब्रिड और इलेक्टि्रक वाहनों को तेजी से अपनाने व मैन्यूफैक्चरिंग (फेम) की योजना के तीसरे चरण को आगामी केंद्रीय बजट में शामिल नहीं किया जाएगा। फेम (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ (हाइब्रिड) इलेक्टि्रक व्हीकल इन इंडिया) योजना 2011 में इलेक्टि्रक मोबिलिटी पर राष्ट्रीय मिशन के एक भाग में शुरू की गई थी।

मोटर वाहन उद्योग की मांग
फेम-3 योजना पर मोटर वाहन उद्योग की मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘पहले से ही इस पर काम जारी है। फेम-3 कार्यक्रम लागू करने के संबंध में सभी मंत्रालयों ने सिफारिश की है। बजट के बाद इसे लागू किया जाएगा।’ हालांकि, पूर्ण बजट में फेम-3 की घोषणा किए जाने से उन्होंने इन्कार किया।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

वर्ष की शुरुआत में घोषणा की थी
भारी उद्योग मंत्रालय ने इस वर्ष की शुरुआत में घोषणा की थी कि फेम योजना के दूसरे चरण के तहत सब्सिडी 31 मार्च 2024 तक या जब तक धन उपलब्ध है (जो भी पहले हो) बेचे गए ई-वाहनों के लिए पात्र होगी। साथ ही कार्यक्रम का परिव्यय 10,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 11,500 करोड़ रुपये कर दिया गया था।

– सभी मंत्रालयों ने इसे लागू करने को लेकर सिफारिश भेजी : कुमारस्वामी
– पीएम लेंगे हाइब्रिड वाहनों पर लगने वाले कर में कटौती पर फैसला

हाइब्रिड वाहनों पर कर में कटौती के मुद्दे पर कुमारस्वामी ने कहा कि इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से चर्चा की जाएगी और वहीं उस पर अंतिम निर्णय लेंगे। इस पर वित्त मंत्रालय काम करेगा। उनके मंत्रालय द्वारा हाइब्रिड वाहनों पर कर में कटौती की सिफारिश करने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘देखते हैं।

टेस्ला के सवाल पर कोई चर्चा नहीं हुई
टेस्ला के नई ईवी नीति के तहत भारत में निवेश की मंशा के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। सरकार के 2030 तक कुल वाहनों में इलेक्टि्रक वाहनों (ईवी) की स्वीकार्यता को 30 प्रतिशत के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए भारतीय वाहन उद्योग को दो लाख कुशल लोगों की आवश्यकता होगी। भारतीय वाहन मैन्यूफैक्चरर्स के संगठन सियाम ने कहा कि कार्यबल को काम पर रखने और प्रशिक्षित करने के लिए कुल 13,552 करोड़ रुपये के प्रतिभा निवेश की उम्मीद है।

वाहन उद्योग के सामने बड़ी बाधा
सियाम के प्रेसिडेंट विनोद अग्रवाल ने भारतीय वाहन उद्योग में ईवी से संबंधित कार्यबल को मजबूत बनाने पर एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, ‘वाहन उद्योग के सामने सबसे बड़ी बाधाओं में से एक इलेक्ट्रिक वाहन के लिए कुशल और सक्षम जनशक्ति की कमी है।’ अग्रवाल वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ भी हैं।

2015 में शुरू की गई थी फेम योजना
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फास्टर एडाप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग आफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम) योजना का पहला चरण एक अप्रैल, 2015 को दो साल के लिए शुरू किया गया था। बाद में इस योजना को 31 मार्च, 2019 तक बढ़ा दिया गया।

फेम-1 के तहत कुल 529 करोड़ आवंटित
फेम-1 के तहत कुल 529 करोड़ रुपये आवंटित किए गए और इसका पूरा उपयोग किया गया। सरकार ने तीन साल की अवधि के लिए 10,000 करोड़ रुपये के साथ फेम योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की। यह योजना एक अप्रैल, 2019 को शुरू हुई और 31 मार्च, 2024 तक चली। सरकार ने इस योजना के तहत इलेक्टि्रक वाहन निर्माताओं और उपभोक्ताओं को कुल 11,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की। अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फेम योजना के लिए 2,671.33 करोड़ रुपये आवंटित किए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation