• Latest
  • Trending
Even if four gusts of happiness pass through here...

खुशी के चार झोंके गर इधर से भी गुजर जाएं…

March 29, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

खुशी के चार झोंके गर इधर से भी गुजर जाएं…

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 29, 2024
in राष्ट्रीय
0
Even if four gusts of happiness pass through here...

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

ब्लिट्ज ब्यूरो

आज सारी दुनिया के लोग ख़ुशी ढूंढ़ते घूम रहे हैं। हैप्पीनेस इंडेक्स जारी किए जा रहे हैं। ज़्यादा ख़ुशी देने वाले देश और कम ख़ुशी वाले देशों की रैंकिंग की जा रही है। परन्तु दिलचस्प बात यह है कि कोई भी यह नहीं बता रहा है कि ख़ुशी मिलेगी कहां?

मर्ज सब बता रहे, इलाज किसी को नहीं पता
ताज्जुब की बात यह है कि ख़ुश न रहने का मर्ज़ तो सभी बता रहे हैं, पर इसका इलाज कोई नहीं बता रहा।
सर्वे और रैंकिंग की खोखली बातों से आगे जाकर दुनिया में एक ऐसा भी देश है जो अपने यहां ख़ुशी लाने के लिये अपने लोगों को पारिवारिक संस्कारों की ट्रेनिंग दे रहा है और ख़ुशियों का दरवाज़ा खोल रहा है।

परिवार के सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार करना है
ट्रेनिंग इस बात की दी जा रही है कि पुरुष को अपने परिवार के सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए? ट्रेनिंग का एक हिस्सा यह भी है कि पति को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए।

यह है दक्षिण अमेरिका का देश कोलंबिया
कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में वहां की सरकार अपने पुरुष नागरिकों को घरेलू हिंसा न करने की ट्रेनिंग दे रही है ताकि हर घर खुशहाल रहे।
कोलंबिया में परिवार में सामंजस्य और ख़ुशहाली बनाए रखने के लिए ट्रेनिंग स्कूल खोले गए हैं। जहां परिवार के साथ रहने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।

ट्रेनिंग में पुरुषों को सिखाया जा रहा है कि वे अपनी पत्नी से किस तरह बात और बर्ताव करें।
बच्चों के डायपर कैसे बदलें, स्कूल के लिए बच्चों को कैसे तैयार करें
इतना ही नहीं, इस ट्रेनिंग में पुरुषों को यह भी सिखाया जा रहा है कि वे बच्चों के डायपर कैसे बदलें और स्कूल जाने से पहले बच्चों को किस तरह तैयार करें।

आपकी जानकारी के लिए ज़रूरी है कि कोलंबिया में घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां की सरकार ने 2021 में पुरुषों के लिए केयर स्कूल खोले थे जहां पुरुषों को अच्छा पति, पिता और बेटा बनने की सीख दी जा रही है।

सेंटर भी चलाए जा रहे
बोगोटा की स्थानीय सरकार ऐसे सेंटर भी चलाती है , जहां घरेलू काम के लिए मुफ़्त में मदद ली जा सकती है।
इन सेंटर्स में कपड़े धुलवाने, छोटे बच्चों को कुछ देर के लिए छोड़ने और मुफ़्त में क़ानूनी सलाह और मानसिक रोगों का ट्रीटमेंट किया जाता है।
महिलाएं दस घंटे का समय, अपने घर की देखभाल में लगा रहीं

आपकी जानकारी में यह भी रहना चाहिए कि बोगोटा शहर की लगभग 30 पर्सेंट महिलाएं दस घंटे का समय , अपने घर की देखभाल में लगाती हैं जबकि पुरुष लगभग दो घंटे का समय ही इस काम के लिए देते हैं। यह जानकारी नेशनल प्राइमटाइम यूज़ सर्वे में सामने आई है।

फ़िनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश
दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र ने अपनी 2024 की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में फ़िनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश बताया है। पिछले 7 सालों से लगातार फ़िनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है।

इस लिस्ट में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर नॉर्डिक देश- डेनमार्क, आइसलैंड, और स्वीडन हैं।
ताज्जुब की बात तो यह है कि इस रिपोर्ट को तैयार करने में संबंधित देशों के एंडोर्समेंट का कहीं कोई ज़िक्र नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र आज सिर्फ़ काग़ज़ी शेर
संयुक्त राष्ट्र आज सिर्फ़ अपने को काग़ज़ी शेर बनाये रखना चाहता है। समस्याओं को सुलझाने का उसके पास कोई रास्ता नहीं दिखता। यूएन की कार्य प्रणाली आज समस्याओं को हल करने के बजाय उलझाए रहने में ज्यादा दिखती है।
यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी समेत दुनिया के अनेक देश 2014 से अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर लगातार यूएन के रिफार्म की मांग कर रहे हैं।

सबसे खुशहाल 10 देश

रैंकिंग देश
1 फिनलैंड
2 डेनमार्क
3 आइसलैंड
4 स्वीडन
5 इजराइल
6 नीदरलैंड
7 नॉर्वे
8 लक्जमबर्ग
9 स्विट्जरलैंड
10 ऑस्ट्रेलिया
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation