• Latest
  • Trending
आईपीएल में नए धूमकेतु की चकाचौंध

आईपीएल में नए धूमकेतु की चकाचौंध

April 14, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आईपीएल में नए धूमकेतु की चकाचौंध

गुजरात टाइटंस के खिलाफ विस्फोटक पारी से रिंकू सिंह बने सरताज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 14, 2023
in महिला-खेल
0
आईपीएल में नए धूमकेतु की चकाचौंध

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली| आईपीएल के विस्फोटक बल्लेबाजों की जमात में एक नया धूमकेतु जुड़ गया है। अलीगढ़ के रिंकू ने पिछली विजेता गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर की ओर से बल्ले से ऐसा धमाल मचाया कि क्रिकेट फैन्स क्रिस गेल, रोहित शर्मा , महेंद्र सिंह धौनी, फाफ डू प्लेसिस, क्विंटन डिकाॅक को भूल गए। अंतिम ओवर में केकेआर को जीत के लिए 29 रन बनाने थे। लक्ष्य असंभव था क्योंकि आईपीएल और वनडे के इतिहास में ऐसा लक्ष्य कभी पूरा नहीं हुआ। पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया यानी 5 गेंदों पर 28 रन बनाने का जिम्मा रिंकू के कंधों पर। उसके बाद तो ऐसा तूफान उठा कि सभी हैरान रह गए। पांचों गेंदों पर दे दनादन पांच छक्के ठोंक कर रिंकू ने इतिहास रच दिया। उसकी टीम तीन विकेट से मैच जीत गई। दुनिया का कोई धुरंधर बल्लेबाज जो आज तक नहीं कर पाया, वह कमाल रिंकू ने कर दिखाया। गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने उतरे फिरकी गेंदबाज राशिद खान ने हैट्रिक बनाई तो इसी टीम के बल्लेबाज विजय शंकर ने आखिरी ओवर में छक्क ों की हैट्रिक लगाई लेकिन रिंकू ने डबल हैट्रिक को फेल कर दिया।

2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 80 लाख रुपए में खरीदा था। रिंकू परफॉर्म नहीं कर पाए। बावजूद इसके केकेआर उन्हें रीटेन करती रही। अपनी जर्नी के दौरान उन्हें इंजरी हुई। केकेआर मैनेजमेंट ने ही घुटने की सर्जरी की जिम्मेदारी उठाई। रिंकू ने मैनेजमेंट के इसी भरोसे को कायदे से लौटाया है।

सिलेंडर ढोते थे रिंकू
एक वक्त ऐसा भी था, जब रिंकू सिलेंडर डिलीवर करते थे। तंगी ऐसी थी कि झाड़ू-पोंछा करने की नौबत भी आ गई थी। परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी सपोर्ट करती थीं। एक टूर्नामेंट के लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने कहीं से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। रिंकू ने कहा, आईपीएल में आने के बाद सोचा कि बड़े भाई की शादी में मैं भी कुछ मदद कर पाऊंगा। बहन की शादी के लिए भी कुछ बचा लूंगा, अच्छे घर में शिफ्ट हो जाऊंगा। मैं नौवीं फेल हूं। रिंकू बीसीसीआई का निलंबन भी झेल चुके हैं। रिंकू का नाम फिल्मी दुनिया तक पहुंच चुका है। पहले शाहरुख खान, रणवीर सिंह ने तारीफ की, अब आमिर खान ने भी तारीफ की है।

आखिरी ओवर का पावर प्ले

  • पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया। स्ट्राइक आई रिंकू सिंह के पास।
  • दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस। रिंकू ने वाइड लॉन्ग ऑफ के बाहर छक्के के लिए भेज दिया।
  • तीसरी गेंद, लेग स्टंप की ओर लो फुल टॉस। रिंकू ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग बाउंड्री के बाहर हिट किया।
  • चौथी गेंद, फिर से फुलटॉस। रिंकू ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से 6 रन बटोर लिए। अब आखिरी दो गेंदों पर 10 रन चाहिए थे।
  • पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप से बाहर शॉर्ट पिच डिलीवरी। रिंकू ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर छक्क ा मारा।
  • आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी। ये गेंद भी ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच। रिंकू ने पूरी ताकत से शॉट मारा। गेंद लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर उड़ गई।
  • रिंकू से पहले किसी खिलाड़ी ने टी-20 या इंटरनेशनल क्रिकेट के 20वें ओवर में 5 लगातार छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत नहीं दिलाई
  • आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा 29 रन बनाकर जीत दिलाने का भी रिकॉर्ड बना।
  • इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी 20वें ओवर में 23 रन बनाकर चेन्नई को जीत दिला चुके हैं।
  • 5 छक्क ों के बाद रिंकू बोले- जिन्होंने मेरे लिए बलिदान दिया, ये उन्हें (पिता को) समर्पित।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation