• Latest
  • Trending
Country's largest 'floating solar project' started in Omkareshwar

देश का सबसे बड़ा ‘तैरता सौर प्रोजेक्ट’ ओंकारेश्वर में शुरू

August 23, 2024
ev-charging

हर आठ में एक: भारत की गलियों से शुरू होती इलेक्ट्रिक गतिशीलता की चुपचाप क्रांति

July 27, 2026
gymnast

बार पर रजत, स्नैच में रिकॉर्ड: ग्लासगो में चढ़ता गया भारत का पदक-हिसाब

July 27, 2026
export

भारत निचले वर्ग में: अपने ही एक क़ानून ने अमेरिकी शुल्क की मार हल्की कर दी

July 27, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर चेतावनी: मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट दिया

July 27, 2026
neet-exam

शिक्षा मंत्रालय में नया चेहरा, अदालत में सुधार की परीक्षा: भरोसा लौटाने की कोशिश तेज़

July 27, 2026
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश का सबसे बड़ा ‘तैरता सौर प्रोजेक्ट’ ओंकारेश्वर में शुरू

एक साल में 19 करोड़ यूनिट बिजली करेगा जनरेट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in राज्य
0
Country's largest 'floating solar project' started in Omkareshwar
ब्लिट्ज ब्यूरो

भोपाल। मध्य प्रदेश ने विकास में एक कदम आगे बढ़ते हुए एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल की हैं। ओंकारेश्वर में 90 मेगावाट बिजली पैदा करने वाली मध्य और उत्तर भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर परियोजना चालू हो गई है। राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने एक बयान में कहा कि 646 करोड़ रुपये की लागत वाली ओंकारेश्वर ‘तैरती सौर परियोजना’ शुरू हो गई है। इससे एक साल में 19 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन होगा।

राकेश शुक्ला ने कहा कि यह परियोजना केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत विकसित की गई है। इसके साथ ही यह भारत का सबसे बड़ा सौर पार्क और मध्य और उत्तर भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना है।

YOU MAY ALSO LIKE

नया कानून : असम में मुस्लिम शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 2000 लोगों की होगी नियुक्ति

ग्रीन एनर्जी की ओर कदम
मंत्री ने कहा कि इस परियोजना का एडमिनिस्ट्रेशन एसजेवीएन की सहायक कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) की तरफ से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के चालू होने पर एसजेवीएन की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 2466.50 मेगावाट हो गई है।

कम होगा प्रदूषण
शुक्ला ने कहा कि इस परियोजना से पहले वर्ष में 19.65 करोड़ यूनिट तथा अगले 25 साल में 462.93 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होने का अनुमान है। मंत्री ने कहा कि चालू होने के बाद परियोजना से कार्बन उत्सर्जन में 2.3 लाख टन की कमी आएगी तथा वर्ष 2070 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य करने के केंद्र सरकार के मिशन में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

3.26 रुपये प्रति यूनिट की दर
शुक्ला के अनुसार परियोजना से जल वाष्पीकरण में कमी लाकर जल संरक्षण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना को 3.26 रुपये प्रति यूनिट की दर से 25 वर्षों के लिए ‘निर्माण, अधिग्रहण और परिचालन’ (बीओओ) के आधार पर प्रतिस्पर्धी टैरिफ बोली के माध्यम से विकसित किया गया है। इसका मतलब बोली लगाकर बिजली खरीदने वाली कंपनी को यहा प्लांट 3 रुपए 26 पैसे के भाव पर बिजली उपलब्ध कराएगा।
बता दें कि ओंकारेश्वर बांध के बैकवाटर पर तैरता ऊर्जा संयंत्र विकसित किया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation