• Latest
  • Trending
Coastal road work stopped due to rain

बारिश से कोस्टल रोड का काम रुका

August 9, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बारिश से कोस्टल रोड का काम रुका

- मरीन ड्राइव से बांद्रा सी लिंक का काम अब दिसंबर में होगा पूरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in राज्य
0
Coastal road work stopped due to rain
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की वजह से कोस्टल रोड का कार्य रुक गया है। इसकी वजह से अभी कोस्टल रोड के नॉर्थ साइड से (मरीन ड्राइव से वर्ली की ओर) बांद्रा-वर्ली सी लिंक को तीन अन्य गर्डर से जोड़ने का काम पूरा नहीं हो सका है। इससे कोस्टल रोड पूरी क्षमता के साथ नहीं खुल सका है। इसके दिसंबर में पूरी तरह खुलने की उम्मीद है। पहले इसे अक्टूबर के अंत तक खोलने की योजना बनाई गई थी।

लहरें बहुत अधिक हैं
कोस्टल रोड के एक अधिकारी ने बताया कि कोस्टल रोड और सी लिंक को जोड़ने वाले पिलर समुद्र में बनाए गए हैं। प्रतिकूल मौसम और हाईटाइड के कारण लहरें बहुत अधिक हैं, जिसके कारण पुल के उत्तर की ओर (मरीन ड्राइव से सी लिंक) के तीन गर्डरों की लॉन्चिंग का कार्य आगे बढ़ गया है। इसे 15 अगस्त तक लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन अब यह लॉन्चिंग अक्टूबर में होने की उम्मीद है। दक्षिण की ओर से लॉन्च किए गए गर्डरों पर सड़क का काम किया जा रहा है। इस पर बिटुमन बिछाने और वॉटरप्रूफिंग जैसे कार्य अभी बाकी हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

नया कानून : असम में मुस्लिम शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 2000 लोगों की होगी नियुक्ति

अक्टूबर तक तैयार होगी साइड
अधिकारी ने बताया कि वर्ली कोस्टल रोड के जरिए सी लिंक जोड़ने वाली दक्षिण की ओर जाने वाली साइड अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी। उत्तर की ओर जाने वाली कोस्टल रोड की साइड अक्टूबर-नवंबर तक तैयार हो जाएगी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अटक सकते हैं प्रोजेक्ट
ट्रैफिक सिग्नल्स और लाइट लगाने सहित अन्य कार्यों को पूरा करने में कुछ और सप्ताह लग सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही दिसंबर के मध्य तक कोस्टल रोड के पूरे हिस्से को शुरू किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि कोस्टल रोड की दक्षिण की ओर (बांद्रा से मरीन ड्राइव) वाली साइड शुरू करने की डेडलाइन जुलाई के अंत तक थी, जबकि मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर जाने वाली साइड के लिए यह समय-सीमा अक्टूबर तय की गई थी।

बीएमसी अधिकारी ने बताया कि यदि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा हुई तो आदर्श आचार संहिता लग जाएगी, इसलिए भी कोस्टल रोड के काम और उद्घाटन कार्य में रुकावट आने की आशंका है।

10 मिनट में पहुंच रहे वर्ली से मरीन ड्राइव
वर्ली बिंदु माधव ठाकरे चौक से मरीन ड्राइव तक कोस्टल रोड का एक हिस्सा शुरू हो गया। इसके तहत प्रियदर्शिनी पार्क से मरीन ड्राइव तक 2.07 किमी लंबी टनल भी शामिल है। जो सफर पहले लगभग 45 मिनट में पूरा होता था, इसके खुलने से वह दस मिनट में पूरा हो रहा है। मरीन ड्राइव से हाजी अली तक का 6.25 किमी लंबा दूसरा हिस्सा गाड़ियों की आवाजाही के लिए 10 जून को खोला गया और हाजी अली से वर्ली तक का हिस्सा 11 जुलाई को आवागमन के लिए खोल दिया गया। इसके जरिए लोग 10 मिनट में वर्ली से मरीन ड्राइव पहुंच रहे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation