• Latest
  • Trending
Changes in SSE framework approved

एसएसई फ्रेमवर्क में बदलाव को मंजूरी

December 1, 2023
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एसएसई फ्रेमवर्क में बदलाव को मंजूरी

सेबी बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसले

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 1, 2023
in बिज़नेस और ट्रेड
0
Changes in SSE framework approved
संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। बाजार निगरानी संस्था सेबी ने सोशल स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से धन जुटाने में गैर-लाभकारी संगठनों (एनपीओ) को लचीलापन प्रदान करने को मंजूरी दे दी और सूचकांक प्रदाताओं के लिए एक नियामक ढांचा पेश करने का भी फैसला किया।

ये भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के बोर्ड द्वारा यहां आयोजित 203वीं बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों में से एक थे। एक विज्ञप्ति में नियामक ने कहा कि सोशल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) के माध्यम से एनपीओ द्वारा धन जुटाने के लिए लचीलापन प्रदान किया जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल
इस संबंध में सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर एनपीओ के लिए जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल इंस्ट्रूमेंट्स ( जेडसीजेडपी) के सार्वजनिक निर्गम के मामले में न्यूनतम इश्यू साइज 1 करोड़ रुपये से घटाकर 50 लाख रुपये कर दिया जाएगा।

सूचकांक प्रदाताओं के लिए नियामक ढांचा होगा पेश

मिनिमम एप्लीकेशन साइज
इससे एसएसई के फ्रेमवर्क में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ेगी। इसके साथ ही सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर एनपीओ की ओर से जेडसीजेडपीके मिनिमम एप्लीकेशन साइज को 2 लाख रुपए से कम करके 10,000 रुपए कर दिया गया है. इससे रिटेल सहित ज्यादा सब्सक्राइबर शामिल हो सकेंगे। अन्य निर्णयों के अलावा, प्रतिभूति बाजार में वित्तीय बेंचमार्क के प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए सूचकांक प्रदाताओं के लिए एक नियामक ढांचा भी पेश किया जाएगा।

रियल एस्टेट परिसंपत्तियां
सेबी ने यह भी कहा कि वह रियल एस्टेट परिसंपत्तियों के आंशिक स्वामित्व की पेशकश करने वाले ऑनलाइन प्लेटफार्मों को विनियमित करेगा और ऐसे प्लेटफार्मों को छोटे और मध्यम रीट्स के ढांचे के तहत पंजीकृत किया जाएगा।

वैकल्पिक निवेश कोष
अपनी त्रैमासिक बोर्ड बैठक के बाद सेबी ने यह भी कहा कि वैकल्पिक निवेश कोषों द्वारा सभी नए निवेश सितंबर 2024 से डीमैट फॉर्म में रखे जाएंगे।
इक्विटी डेरिवेटिव ट्रेडिंग

सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने बोर्ड बैठक के बाद कहा कि निवेशकों को इक्विटी डेरिवेटिव ट्रेडिंग में पैसा गंवाना पड़ रहा है जो चिंता का विषय है। चेतावनी देना नियामक का कर्तव्य है। साथ ही बुच ने कहा कि व्यवस्थित स्तर पर, , “इक्विटी डेरिवेटिव ट्रेडिंग में बढ़ती गतिविधि के कारण हमें कोई चिंता नहीं दिख रही है”।

सूचकांक प्रदाताओं के लिए नियम

नियामक ने सूचकांक प्रदाताओं के लिए नियमों को भी मंजूरी दे दी है और वह भारत में बाजार सहभागियों द्वारा अक्सर उपयोग किए जाने वाले महत्वपूर्ण सूचकांकों की पहचान करेगा, जो सेबी के नियमों के तहत आएंगे।

2019 -20 के बजट में हुई थी एसएससी घोषणा
सोशल स्टॉक एक्सचेंज का विचार सबसे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री ( निर्मला सीतारमण ने 2019-20 अपने बजट भाषण में पेश किया था। इसका उद्देश्य निजी और नॉन- प्रॉफिट सेक्टर्स को अधिक धन जुटाने का अवसर देना है।

सोशल स्टॉक एक्सचेंज को आसान भाषा में समझें, तो यह एक तरह से सोशल सेक्टर में काम करने वाले संगठनों को बाजार से फंड जुटाने में मदद करेगा।

सोशल स्टॉक एक्सचेंज का फ्रेमवर्क
– भलाई के काम के लिए एक्सचेंज से पैसा जुटा सकेंगे
– राज्यों के कानून, सोसाइटीज एक्ट, ट्रस्ट एक्ट में रजिस्ट्रेशन
– सेक्शन 8 कंपनीज एक्ट में रजिस्ट्रेशन वाले भी जुड़ सकेंगे
– जुड़ने से पहले के साल में मिनिमम 50 लाख रुपये खर्च जरूरी
– 50 लाख रुपये का खर्च सामाजिक भलाई पर होना जरूरी
– एक्सचेंज से जुड़ने से 1 साल पहले 10 लाख रुपये फंडिंग जरूरी
– संस्था का सरकारी रजिस्ट्रेशन होना जरूरी शर्त होगी
– किसी भी तरह की जांच के दायरे में नहीं होना चाहिए

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation